Get App

Bharat Biotech पेश कर सकती है 4500 करोड़ रुपये का आईपीओ, जानिए क्या है कंपनी का प्लान

भारत बायोटेक की शुरुआत 1996 में हुई थी। यह कंपनी दुनियाभर में 9 अरब से ज्यादा वैक्सीन की सप्लाई कर चुकी है। इसके पोर्टफोलियो में कोविड-19 और हेपेटाइटिस बी की वैक्सीन शामिल हैं

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Feb 27, 2026 पर 5:04 PM
Bharat Biotech पेश कर सकती है 4500 करोड़ रुपये का आईपीओ, जानिए क्या है कंपनी का प्लान
आईपीओ बाजार में इस साल पिछले दो सालों के मुकाबले कुछ सुस्ती दिख रही है।

वैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक इंटरनेशनल आईपीओ पेश करने का प्लान बना रही है। कंपनी आईपीओ से 50 करोड़ डॉलर यानी 4500 करोड़ रुपये हो सकता है। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आईपीओ का साइज और टाइमिंग में बदलाव हो सकता है। उन्होंने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी।

दुनियाभर में 9 अरब से ज्यादा वैक्सीन की सप्लाई 

Bharat Biotech ने इस बारे में प्रतिक्रिया के अनुरोध का तुरंत कोई जवाब नहीं दिया। भारत बायोटेक की शुरुआत 1996 में हुई थी। यह कंपनी दुनियाभर में 9 अरब से ज्यादा वैक्सीन की सप्लाई कर चुकी है। इसके पोर्टफोलियो में कोविड-19 और हेपेटाइटिस बी की वैक्सीन शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें