Bharat Coking Coal IPO: कोल इंडिया की सहायक कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) का IPO आज यानी 13 जनवरी को बंद हो रहा है। निवेशकों के पास इस सरकारी मिनीरत्न कंपनी के शेयरों के लिए बोली लगाने का आज आखिरी मौका है। आईपीओ को बाजार से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, विशेष रूप से गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) ने इसमें भारी दिलचस्पी दिखाई है। बोली लगाने के अंतिम दिन यह आईपीओ करीब 97 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।
