Get App

Bharat Coking Coal IPO: एंकर निवेशकों से जुटाए ₹273 करोड़, LIC ने लगाया सबसे ज्यादा पैसा

Bharat Coking Coal IPO: भारत कोकिंग कोल के 1,071 करोड़ रुपये के IPO से पहले एंकर निवेशकों से 273 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं। LIC सबसे बड़ा निवेशक रहा। IPO पूरी तरह OFS है और 9 जनवरी को खुलेगा। जानिए डिटेल।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 08, 2026 पर 11:11 PM
Bharat Coking Coal IPO: एंकर निवेशकों से जुटाए ₹273 करोड़, LIC ने लगाया सबसे ज्यादा पैसा
BCCL ने एंकर निवेशकों को 11.87 करोड़ शेयर 23 रुपये प्रति शेयर के भाव पर अलॉट किए हैं।

Bharat Coking Coal IPO: मिनी रत्न कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) ने IPO खुलने से एक दिन पहले, 8 जनवरी को एंकर निवेशकों से 273.13 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। BCCL, Coal India Limited की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।

IPO का साइज और स्ट्रक्चर

BCCL का IPO कुल 1,071.11 करोड़ रुपये का है, जिसमें 46.57 करोड़ इक्विटी शेयर ऑफर किए जा रहे हैं। यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, यानी IPO से मिलने वाली पूरी रकम प्रमोटर Coal India को जाएगी।

कंपनी को इस इश्यू से सीधे कोई फंड नहीं मिलेगा। IPO का प्राइस बैंड 21 से 23 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। BCCL का IPO 9 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 13 जनवरी को बंद होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें