Bharti Hexacom IPO: भारती हेक्साकॉम के इश्यू के बारे में ये बातें जानना जरूरी है

टेलीफोन और ब्रॉडबैंड सर्विसेज कंपनी और भारती एयरटेल की सब्सिडियरी भारती हेक्साकॉम (Bharti Hexacom) 4,275 करोड़ रुपये का IPO लॉन्च करेगी। नए वित्त वर्ष यानी FY25 का पहला इश्यू 3 अप्रैल को खुलेगा, जबकि एंकर बुक 2 अप्रैल को लॉन्च होगा। हम यहां आपको IPO से जुड़ी अहम बातों के बारे में बात रहे हैं

अपडेटेड Mar 26, 2024 पर 6:05 PM
इस IPO में सिर्फ ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिये शेयरों का आवंटन होगा और कोई नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा।

टेलीफोन और ब्रॉडबैंड सर्विसेज कंपनी और भारती एयरटेल की सब्सिडियरी भारती हेक्साकॉम (Bharti Hexacom) 4,275 करोड़ रुपये का IPO लॉन्च करेगी। नए वित्त वर्ष यानी FY25 का पहला इश्यू 3 अप्रैल को खुलेगा, जबकि एंकर बुक 2 अप्रैल को लॉन्च होगा। हम यहां आपको IPO से जुड़ी अहम बातों के बारे में बात रहे हैं:

1. IPO की तारीख: यह इश्यू 3 अप्रैल को खुलेगा और 5 अप्रैल को बंद होगा।

2. प्राइस बैंड: इस इश्यू के लिए प्राइस बैंड 542-570 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।


3. ऑफर डिटेल्स

इस IPO में सिर्फ ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिये शेयरों का आवंटन होगा और कोई नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा। इस कंपनी की एकमात्र पब्लिक शेयरहोल्डर टेलीकम्युनिकेशंस कंसल्टेंट्स इंडिया (Telecommunications Consultants India) ओएफएस के जरिये 7.5 करोड़ इक्विटी शेयर बेचेगी। इस कंपनी की प्रमोटर भारती एयरटेल है, जिसकी इस इकाई में 70 पर्सेंट हिस्सेदारी है और बाकी 30 पर्सेंट शेयर (15 crore) टेलीकम्युनिकेशंस कंसल्टेंट्स इंडिया के पास है।

4. इश्यू का मकसद

चूंकि यह इश्यू ऑफर फॉर सेल के तहत लॉन्च किया गया है, लिहाजा इसमें नए शेयर नहीं जारी किए जाएंगे।

5. लॉट साइज

इस इश्यू के तहत निवेशक कम से कम 26 इक्विटी शेयरों और फिर इसी लॉट के लिए बिड कर सकते हैं। लिहाजा, रिटेल इनवेस्टर्स द्वारा किया गया कम से कम निवेश 14,092 रुपये होगा (26 लॉट साइज x 542 रुपये या लोअर प्राइस बैंड)। ऊपरी प्राइस बैंड पर बिडिंग की राशि बढ़कर 14,820 रुपये हो जाएगी।

6. कंपनी के बारे में

भारती हेक्साकॉन लिमिटेड (Bharti Hexacom Limited) की स्थापना 1995 में हुई थी और यह मुख्य तौर पर राजस्थान और नॉर्थ ईस्ट में फिक्स्ड-लाइन टेलीफोन और ब्रॉडबैंड सेवाएं ऑफर करती है। दिसंबर 2023 तक कंपनी का निवेश 206 अरब रुपये है और यह देशभर में मौजूद अपने 616 डिस्ट्रिब्यूटर्स नेटवर्क और 89,454 रिटेल टचप्वाइंट्स के जरिये 2.71 करोड़ ग्राहकों को अपनी सर्विस देती है।

7. फाइनेंशियल

वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 67.2 पर्सेंट की गिरावट के सात 549.2 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष में ज्यादा बेस की वजह से प्रॉफिट में तेज गिरावट देखने को मिली। नेट प्रॉफिट में गिरावट के बावजूद कंपनी के रेवेन्यू और अन्य आंकड़े बेहतर रहे। संबंधित अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 21.7 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 6,579 करोड़ रुपये रहा।

8. लीड मैनेजर

इस इश्यू के लीड मैनेजरों में SBI कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड, एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, Bob कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड, ICICI सिक्योरिटीज लिमिटेड और IIFL सिक्योरिटीज इस IPO के लीड मैनेजर हैं, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार है।

9. जोखिम

कंपनी को मुख्य तौर पर अपना रेवेन्यू राजस्थान और नॉर्थ ईस्ट सर्किल में मुहैया कराई जा रही मोबाइल टेलीफोन सेवाओं से मिलता है और इन क्षेत्रों में किसी भी तरह का प्रतिकूल घटनाक्रम कंपनी के बिजनेस पर बुरा असर डाल सकता है। इसके अलावा, मोबाइल टेलीकम्युनिकेशंस इंडस्ट्री में बदलाव के ट्रेंड की वजह से कंपनी यह आश्वस्त नहीं कर सकती कि यह अपने सभी मौजूदा कस्टमर्स को बनाए रखने या नए कस्टमर्स को जोड़ने में सफल होगी

10. लिस्टिंग डेट

भारती हेक्साकॉन 14 अप्रैल को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में लिस्ट हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।