Bharti Hexacom IPO : दूसरे दिन तक पूरी तरह भरा इश्यू, 1.12 गुना सब्सक्राइब

Bharti Hexacom IPO : भारती हेक्जाकॉम का 4275 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 5 अप्रैल तक खुला रहेगा। इस इश्यू में 542-570 रुपये के प्राइस बैंड में पैसे लगा सकेंगे। यह इस वित्त वर्ष का और वर्ष 2012 में भारती इंफ्राटेल के आईपीओ के बाद भारती ग्रुप का पहला आईपीओ है

अपडेटेड Apr 04, 2024 पर 8:06 PM
भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की कंपनी भारती हेग्जाकॉम (Bharti Hexacom) के आईपीओ को निवेशकों का ठंडा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Bharti Hexacom IPO : भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की कंपनी भारती हेग्जाकॉम (Bharti Hexacom) का आईपीओ आज पूरी तरह भर गया। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक यह इश्यू 1.12 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 4.62 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 4.12 करोड़ शेयर हैं। भारती हेक्जाकॉम का 4275 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 5 अप्रैल तक खुला रहेगा। इस इश्यू में 542-570 रुपये के प्राइस बैंड में पैसे लगा सकेंगे।

Bharti Hexacom IPO : सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स - 82 फीसदी

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स - 1.71 गुना


रिटेल इनवेस्टर्स - 1.15 गुना

टोटल - 1.12 फीसदी

(04 Apr 2024 | 05:00:00 PM)

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

यह इस वित्त वर्ष का और वर्ष 2012 में भारती इंफ्राटेल के आईपीओ के बाद भारती ग्रुप का पहला आईपीओ है। यह आईपीओ 4275 करोड़ रुपये का है और अनुमान है कि लिस्टिंग के बाद इसका वैल्यूएशन 28500 करोड़ रुपये के पार पहुंच जाएगा। आईपीओ खुलने से पहले कंपनी ने ब्लैकरॉक ग्लोबल फंड्स, स्मॉल वर्ल्ड फंड, अबू धाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी, मॉर्गन स्टैनले और एचएसबीसी समेत कई एंकर निवेशकों से ₹1,924 करोड़ रुपये जुटा लिए।

शेयरों का अलॉटमेंट 8 अप्रैल को फाइनल होगा और फिर शेयरों की BSE, NSE पर 12 अप्रैल को एंट्री होगी। इश्यू के तहत ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिए 5 रुपये की फेस वैल्यू वाले 7.50 करोड़ शेयरों की बिक्री होगी। इस इश्यू के तहत इसकी इकलौती पब्लिक शेयरहोल्डर टेलीकॉम कंसल्टैंट्स अपनी 15 फीसदी हिस्सेदारी हल्की करेगी। प्रमोटर भारती एयरटेल की कंपनी में 70 फीसदी हिस्सेदारी है।

Bharti Hexacom की वित्तीय स्थिति

वित्त वर्ष 2023 में भारती हेक्साकॉम का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 67.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 549.2 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। इस दौरान रेवेन्यू 22.3 प्रतिशत बढ़कर 67.19 करोड़ रुपये रहा। अप्रैल-दिसंबर 2023 की अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 54.20 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 2.82 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।