Bikaji Foods International IPO: एफएमसीजी कंपनी बिकाजी फूड्स इंटरनेशनल (Bikaji Foods International) का इश्यू 3 नवंबर को खुलने वाला है। इश्यू खुलने से पहले 2 नवंबर को कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 262.11 करोड़ रुपए जुटाए हैं। Bikaji Foods ने BSE को दी गई जानकारी में बताया कि कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स को 87.37 लाख इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं। Bikaji Foods ने एंकर इनवेस्टर्स को 300 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से स्टॉक्स बांटे हैं।
