Get App

American Bakers के Q&T Foods ने किया निराश, ब्रेड कंपनी के ₹115 के शेयरों से नहीं मिला कोई लिस्टिंग गेन

Q&T Foods IPO Listing: क्यूएंडटी फू्ड्स बेकरी प्रोडक्ट्स बनाती है। खुदरा निवेशकों के दम पर आईपीओ के ओवरसब्सक्राइब होने के बाद अब इसके शेयर फ्लैट लिस्ट हुए हैं। नई खरीदारी से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Aug 19, 2026 पर 10:39 AM
American Bakers के Q&T Foods ने किया निराश, ब्रेड कंपनी के ₹115 के शेयरों से नहीं मिला कोई लिस्टिंग गेन
Q&T Foods IPO Listing: क्यूएंडटी फूड्स का ₹26 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 12-14 अगस्त तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Q&T Foods IPO Listing: बेकरी प्रोडक्ट्स बनाने वाली क्यूएंडटी फूड्स के शेयरों की आज BSE SME पर फ्लैट एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और खुदरा निवेशकों के दम पर ओवरऑल 1.41 गुना बोली मिली थी। इसके आईपीओ के तहत ₹115 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹115.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। आईपीओ निवेशकों को फ्लैट लिस्टिंग के बाद और झटका तब लगा, जब शेयरों में कोई मूवमेंट ही नहीं दिखा। फिलहाल यह ₹115.00 (Q&T Foods Share Price) पर बना हुआ है यानी कि आईपीओ निवेशक अभी न फायदे में हैं, न घाटे में।

Q&T Foods IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

क्यूएंडटी फूड्स का ₹26 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 12-14 अगस्त तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 1.42 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 0.20 गुना और खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित आधा हिस्सा 2.64 ृगुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 22,82,400 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹4.42 करोड़ इक्विपमेंट्स की खरीदारी, ₹7.50 करोड़ वर्किंग कैपिटल की फाइनेंसिंग, ₹6.75 करोड़ कर्ज हल्का करने और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Q&T Foods के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें