Novelis के अमेरिकी IPO के लिए Citi, BofA और Morgan Stanley सलाहकार नियुक्त

किसी भारतीय उद्यमी समूह द्वारा अपनी सब्सिडियरी को अमेरिकी बाजार में लिस्ट कराने का यह पहला मामला है। भारती एयरटेल ने 2019 में अपनी अफ्रीकी सब्सिडियरी को लंदन स्टॉक एक्सचेंज और नाइजीरियन स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट कराया था। चूंकि फाइलिंग का मामला गोपनीय होता है, लिहाजा इश्यू साइज और अन्य डिटेल्स के बारे में जानकारी सिर्फ रेगुलेटर के पास उपलब्ध है

अपडेटेड Feb 21, 2024 पर 4:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नोवेलिस ने 20 फरवरी को बताया था कि उसने प्रस्तावित IPO के लिए ड्राफ्ट रजिस्ट्रेशन स्टेटमेंट सबमिट किया है।

आदित्य बिड़ला ग्रुप ने तीन इनवेस्टमेंट बैंकों- सिटी, BofA सिक्योरिटीज और मॉर्गन स्टैनली को नोवेलिस के अमेरिकी IPO के लिए सलाहकार नियुक्त किया है। नोवेलिस (Novelis) ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी हिंडाल्को (Hindalco) की सब्सिडियरी है। सूत्रों ने नाम जाहिर नहीं किए जाने की शर्त पर मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी है। सिटी (Citi) और BofA सिक्योरिटीज ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया, जबकि आदित्य बिड़ला ग्रुप और मॉर्गन स्टैनली से संपर्क नहीं किया जा सका।

किसी भारतीय उद्यमी समूह द्वारा अपनी सब्सिडियरी को अमेरिकी बाजार में लिस्ट कराने का यह संभवतः पहला मामला है। भारती एयरटेल ने 2019 में अपनी अफ्रीकी सब्सिडियरी को लंदन स्टॉक एक्सचेंज और नाइजीरियन स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट कराया था। नोवेलिस ने 20 फरवरी को बताया था कि उसने प्रस्तावित IPO के लिए ड्राफ्ट रजिस्ट्रेशन स्टेटमेंट सबमिट किया है।

चूंकि फाइलिंग का मामला गोपनीय होता है, लिहाजा इश्यू साइज और अन्य डिटेल्स के बारे में जानकारी सिर्फ रेगुलेटर के पास उपलब्ध है और इसे सार्वजनिक नहीं किया गया है। इसी तरह, टाटा प्ले (पूर्व नाम टाटा स्काई) ने 2022 में अपने IPO के लिए सेबी (SEBI) को गोपनीय तरीके से दस्तावेज सौंपे थे। बहरहाल, सीएनबीसी-टीवी18 (CNBC-TV18) की खबर के मुताबिक, बिड़ला ग्रुप की योजना नोवेलिस (Novelis) के जरिेय एक अरब डॉलर जुटाने की है। इस रकम का इस्तेमाल कंपनी अपनी कैपिटल एक्सपेंडिचर की जरूरतों को पूरा करने में करेगी।


नोवेलिस एल्युमीनियम प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी है। इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बवेरेज कैन से लेकर हवाई जहाज तक में किया जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।