BLS E-Services IPO : बीएलएस इंटरनेशनल की सब्सिडियरी कंपनी लाएगी आईपीओ, जानिए क्या है प्लान

बीएलएस इंटरनेशनल ने कहा कि कंपनी की सब्सिडियरी कंपनी BLS ई-सर्विसेज लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने आज यानी सोमवार, 26 जून 2023 को हुई बैठक में इनिशियल फंड ऑफर (IPO) के जरिए फंड जुटाने को मंजूरी दे दी। हालांकि, यह अप्रुवल और मार्केट कंडीशन पर निर्भर करेगा

अपडेटेड Jun 26, 2023 पर 7:54 PM
वीजा और इमिग्रेशन सर्विसेज फर्म BLS इंटरनेशनल की सब्सिडियरी कंपनी BLS E-Services अपना आईपीओ लाने जा रही है।

BLS E-Services IPO : वीजा और इमिग्रेशन सर्विसेज फर्म BLS इंटरनेशनल की सब्सिडियरी कंपनी BLS E-Services अपना आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने आज 26 जून को एक रेगुलेटरी फाइलिंग में यह जानकारी दी है। बीएलएस इंटरनेशनल ने कहा कि कंपनी की सब्सिडियरी कंपनी BLS ई-सर्विसेज लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने आज यानी सोमवार, 26 जून 2023 को हुई बैठक में इनिशियल फंड ऑफर (IPO) के जरिए फंड जुटाने को मंजूरी दे दी। हालांकि, यह अप्रुवल और मार्केट कंडीशन के अधीन है।

ऑफर साइज समेत अन्य डिटेल की जल्द होगी घोषणा

प्रस्तावित आईपीओ का ऑफर साइज, प्राइस और अन्य डिटेल सही समय पर तय किए जाएंगे। बीएलएस इंटरनेशनल ने यह भी स्पष्ट किया कि आईपीओ के बाद, बीएलएस ई-सर्विसेज कंपनी की सब्सिडियरी कंपनी बनी रहेगी। आज BLS International के शेयरों में 0.18 फीसदी की मामूली गिरावट देखी गई है। यह स्टॉक NSE पर 193.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।


कंपनी का मुनाफा हुआ डबल

कंपनी ने करीब एक महीने पहले मार्च तिमाही के नतीजों की घोषणा की है। इस अवधि में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दो गुना से अधिक बढ़कर 76.73 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 35.20 करोड़ रुपये था। अब कंपनी ने आईपीओ लाने की तैयारी शुरू कर दी है।

पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 77 फीसदी बढ़कर 448.63 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 253.84 करोड़ रुपये था। पूरे 2022-23 वित्तीय वर्ष में कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले वर्ष के 111.20 करोड़ रुपये से 84 फीसदी बढ़कर 204.27 करोड़ हो गया। पिछले वित्त वर्ष में इसकी ऑपरेशनल इनकम 78 फीसदी बढ़कर 1516.19 करोड़ हो गई, जो 2021-22 में 849.89 करोड़ रुपये थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।