GMP दे रहा बंपर मुनाफे का इशारा, लिस्टिंग के बाद बेचें, रखें या और खरीदें? एक्सपर्ट से जानिए रणनीति

BLS Polymers IPO: 241 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब होने के बाद BLS Polymers का IPO कल बाजार में एंट्री करने जा रहा है। ग्रे मार्केट में ₹66 का तगड़ा प्रीमियम बंपर लिस्टिंग का इशारा कर रहा है। क्या पहले ही दिन मुनाफा वसूलकर बाहर निकल जाना सही रहेगा या फिर इसे लंबी अवधि के लिए होल्ड करना चाहिए? एक्सपर्ट्स से जानें क्या हो रणनीति

अपडेटेड Nov 02, 2026 पर 3:12 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
क्या पहले ही दिन मुनाफा वसूलकर बाहर निकल जाना सही रहेगा या फिर इसे लंबी अवधि के लिए होल्ड करें?

BLS Polymers IPO Listing: प्राइमरी मार्केट में तगड़ा रिस्पांस हासिल करने के बाद BLS Polymers के शेयर 3 नवंबर, मंगलवार को शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री करने के लिए तैयार हैं। BSE और NSE पर कंपनी की लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में इसके शेयरों की भारी मांग देखी जा रही है।

आज 2 नवंबर को इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 44% के आसपास बना हुआ है, जो इसके लिस्टिंग गेन का मजबूत इशारा दे रहा है। कंपनी का ₹255 करोड़ का IPO सब्सक्रिप्शन के दौरान 241 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था। आइए जानते हैं लिस्टिंग के दिन निवेशकों को क्या रणनीति अपनानी चाहिए और एक्सपर्ट्स की इस पर क्या राय है:

सब्सक्रिप्शन के आंकड़े: 241 गुना से ज्यादा भरा IPO


आईपीओ 27 अक्टूबर को खुला था और 29 अक्टूबर को बंद हुआ था। NSE के आंकड़ों के मुताबिक, 1.19 करोड़ शेयरों के मुकाबले 287.05 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं:

  • गैर-संस्थागत निवेशक(NII): 559.20 गुना
  • योग्य संस्थागत खरीदार(QIB): 200.25 गुना
  • रिटेल निवेशक: 128.36 गुना

कंपनी ने इस आईपीओ के जरिए ₹255 करोड़ जुटाए हैं, जो पूरी तरह से 1.7 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू है। जुटाई गई रकम में से ₹77.56 करोड़ गोवा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के विस्तार में और ₹89.5 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे।

ग्रे मार्केट से क्या संकेत?

इश्यू प्राइस और GMP: आईपीओ का प्राइस बैंड ₹142-₹150 प्रति शेयर तय किया गया था। 'इन्वेस्टरगेन' के मुताबिक, 2 नवंबर को इसका GMP ₹66 प्रति शेयर चल रहा है। अपर प्राइस बैंड ₹150 और ₹66 के GMP के हिसाब से शेयर की ₹216 पर लिस्टिंग हो सकती है। यानी निवेशकों को लिस्टिंग के दिन ही लगभग 44% का मुनाफा मिलने की उम्मीद है। आपको बता दें कि GMP एक अनौपचारिक सूचकांक है और यह बाजार के उतार-चढ़ाव के साथ बदल सकता है।

एक्सपर्ट्स की सलाह: लिस्टिंग के बाद Buy, Sell या Hold?

आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स के फंडामेंटल रिसर्च हेड नरेंद्र सोलंकी के अनुसार, कंपनी के फंडामेंटल्स और ग्रोथ की संभावनाएं काफी मजबूत हैं। उन्होंने कहा कि, BLS Polymers पावर, टेलीकॉम, रेलवे और पाइपलाइन इंफ्रास्ट्रक्चर में बढ़ते निवेश का सीधा फायदा उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है। कंपनी का डाइवर्सिफाइड प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और कस्टमाइज्ड मैन्युफैक्चरिंग क्षमताएं इसे बाजार में बढ़त दिलाती हैं।

नरेंद्र सोलंकी को उम्मीद है कि शेयर की लिस्टिंग अच्छे प्रीमियम पर होगी। उनका कहना है, 'जिन्हें शेयर अलॉट हुए हैं, वे लंबी अवधि के नजरिए से इसे Hold कर सकते हैं या फिर लिस्टिंग के दिन आंशिक मुनाफा वसूल सकते हैं'।

BLS Polymers क्या करती है?

नई दिल्ली बेस्ड BLS Polymers औद्योगिक उपयोग के लिए कस्टम-फॉर्मुलेटेड पॉलिमर कंपाउंड्स का निर्माण करती है। इसके उत्पादों का उपयोग पावर, टेलीकॉम और रेलवे सेक्टर में तारों/केबलों के इन्सुलेशन और शीथिंग के लिए किया जाता है। इसके अलावा, कंपनी के कंपाउंड्स तेल, गैस और पानी की भूमिगत पाइपलाइनों को जंग से बचाने के लिए कोटिंग में भी इस्तेमाल होते हैं। कंपनी का गोवा में 11 मशीनों वाला एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है, जिसका विस्तार किया जा रहा है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।