Borana Weaves IPO: टेक्सटाइल कंपनी बोराना वीव्स लिमिटेड ने अपने आगामी पब्लिक इश्यू (IPO) के लिए 205-216 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड घोषित किया है। कंपनी का आईपीओ आम निवेशकों के लिए 20 मई को खुलेगा और 22 मई को बंद होगा। वहीं एंकर निवेशकों की बिडिंग 19 मई को होगी। इस आईपीओ के जरिए कंपनी ₹144.89 करोड़ जुटाना चाहती है। Borana Weaves का यह पूरा इश्यू फ्रेश इक्विटी शेयरों का है।
