क्विक सर्विस रेस्टोरेंट चेन बर्गर किंग  इंडिया (Burger King India) के IPO का अलॉटमेंट 9 दिसंबर को होगा। इस साल का यह चौदहवां IPO है। इस IPO का प्राइस बैंड 59-60 रुपए प्रति शेयर है। बर्गर किंग का IPO 14 दिसंबर को लिस्ट होगा। बर्गर किंग के IPO को निवेशकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। कंपनी का IPO 156.65 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

बर्गर किंग ने IPO के जरिए 7,44,91,524 शेयर जारी किया था लेकिन 11,66,93,73,500 शेयरों के लिए बोली लगाई।

बर्गर किंग IPO के जरिए जुटाए गए फंड का इस्तेमाल नए कंपनी ओन्ड रेस्टोरेंट्स खोलने और दूसरे खर्चों में करेगी। ज्यादातर ब्रोकरेज हाउस ने इसके शेयरों को खरीदने की सलाह दी थी। बर्गर किंग के IPO का आवंटन कल होगा। अगर आपने भी बोली लगाई थी इसका स्टेटस चेक कीजिए।

कैसे चेक करें स्टेटस?

सबसे पहले इस लिंक पर क्लिक करें।  https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx
 
इसके बाद इक्विटी पर सेलेक्ट करें और ड्रॉपडाउन करें। बर्गर किंग शेयर के नाम पर क्लिक करें।

इसके बाद आप एप्लिकेशन नंबर, DP ID/Client ID या अपना PAN डालें।

इसके बाद सर्च बटन पर क्लिक करें।
 
अगर आप लिंकटाइम के जरिए स्टेटस चेक कर रहे हैं तो?

सबसे पहले इस लिंक पर क्लिक करें।

https://www.linkintime.co.in/IPO/public-issues.html

इसके बाद ड्रॉपडाउन करके IPO का नाम सेलेक्ट करें।

इसके बाद आप अपना DP ID या Client ID या PAN डालें।

अगर आपके पास एप्लिकेशन नंबर है तो एप्लिकेशन टाइप पर क्लिक करें। अगर आपके पास DP ID या Client ID है तो NSDL या CDSL में से अपना डिपॉजिटरी चुनें और अपना DP ID या Client ID डालें।

फिर Captcha सबमिट करें।

इसके बाद आपको अलॉटमेंट की पूरी डिटेल नजर आ जाएगी। अगर आपको शेयर अलॉट नहीं होगा तो अगले दो दिनों में रिफंड आ जाएगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।