Capital Infra Trust IPO: आज 7 जनवरी को खुलेगा 2025 का पहला InvIT IPO, एंकर इनवेस्टर्स से मिल चुके हैं ₹703 करोड़

Capital Infra Trust IPO: कैपिटल इंफ्रा ट्रस्ट ने संस्थागत निवेशकों के लिए IPO का 75 प्रतिशत और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए 25 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व किया है। IPO क्लोज होने के बाद यूनिट्स का अलॉटमेंट 14 जनवरी को फाइनल होगा। यूनिट्स में ट्रेडिंग BSE, NSE पर 17 जनवरी से शुरू होगी

अपडेटेड Jan 07, 2025 पर 9:06 AM
Story continues below Advertisement
Capital Infra Trust IPO में 1,077 करोड़ रुपये तक की नई यूनिट रहेंगी।

Capital Infra Trust IPO: इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश ट्रस्ट 'कैपिटल इंफ्रा ट्रस्ट' का पब्लिक इश्यू आज 7 जनवरी को खुल रहा है। एक दिन पहले कंपनी ने एंकर बुक के माध्यम से 27 इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स से 703 करोड़ रुपये जुटाए। HDFC लाइफ इंश्योरेंस, क्वांट म्यूचुअल फंड, SBI लाइफ इंश्योरेंस, NPS ट्रस्ट, HDFC म्यूचुअल फंड, एक्सिस म्यूचुअल फंड, नुवामा मल्टी एसेट स्ट्रैटेजी रिटर्न फंड, कोटक महिंद्रा ट्रस्टी, ICICI प्रूडेंशियल एमएफ, मैक्स लाइफ इंश्योरेंस, बड़ौदा पीएनबी पारिबा एमएफ, पिको कैपिटल और नवी फिनसर्व इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट ट्रस्ट ने एंकर बुक में हिस्सा लिया।

एक्सचेंजों को भेजी गई अपनी फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि उसने एंकर निवेशकों को 99 रुपये प्रति यूनिट पर 7.1 करोड़ यूनिट का एलोकेशन फाइनल किया है। IPO 9 जनवरी को बंद होगा। कैपिटल इंफ्रा ट्रस्ट को पहले नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के नाम से जाना जाता था। इसका मकसद IPO के माध्यम से 1,578 करोड़ रुपये जुटाना है।

प्राइस बैंड और लिस्टिंग डेट


IPO में 1,077 करोड़ रुपये तक की नई यूनिट रहेंगी। साथ ही 501 करोड़ रुपये की यूनिट्स का ऑफर फॉर सेल रहेगा। IPO में 99-100 रुपये प्रति यूनिट के प्राइस बैंड में और 150 के लॉट में बोली लगाई जा सकेगी। IPO क्लोज होने के बाद यूनिट्स का अलॉटमेंट 14 जनवरी को फाइनल होगा। यूनिट्स में ट्रेडिंग BSE, NSE पर 17 जनवरी से शुरू होगी।

Neelkanth Realtors लाएगी IPO, SEBI के पास दाखिल किए कागजात

सितंबर 2023 में शुरू हुई थी ट्रस्ट

कैपिटल इंफ्रा ट्रस्ट की स्थापना गवार कंस्ट्रक्शन ने सितंबर 2023 में एक इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश ट्रस्ट के रूप में की थी। इसका मुख्य उद्देश्य पूरी हो चुकी और रेवेन्यू जनरेट करने वाले 9 इनीशियल पोर्टफोलियो एसेट्स का अधिग्रहण, प्रबंधन और निवेश करना है। इन्हें भारत के सात राज्यों में प्रोजेक्ट एसपीवी द्वारा ओन और ऑपरेट किया जाता है।

इनीशियल पोर्टफोलियो एसेट्स के अलावा, ट्रस्ट को इनवेस्टमेंट मैनेजर गवार इनवेस्टमेंट मैनेजर के माध्यम से, राइट ऑफ फर्स्ट ऑफर समझौते के अनुसार अपने स्पॉन्सर के साथ राइट ऑफ फर्स्ट ऑफर के माध्यम से नए प्रोजेक्ट्स का अधिग्रहण करने का भी अधिकार होगा।

IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल

कैपिटल इंफ्रा ट्रस्ट अपने IPO में नई यूनिट जारी करने से हासिल पैसों का इस्तेमाल वित्तीय ऋणदाताओं और स्पॉन्सर से लिए गए कर्ज को चुकाने के लिए करेगी। एक्सिस ट्रस्टी सर्विसेज को ट्रस्ट का एकमात्र ट्रस्टी नियुक्त किया गया है। कैपिटल इंफ्रा ट्रस्ट के IPO को संभालने वाले बुक रनिंग लीड मैनेजर एसबीआई कैपिटल मार्केट्स और एचडीएफसी बैंक हैं।

प्रोड्यूसर और डायरेक्टर विपुल अमृतलाल शाह की कंपनी ला रही है IPO, रहेंगे 50 लाख नए इक्विटी शेयर; SEBI को जमा किया ड्राफ्ट

वित्त वर्ष 2024 में इनीशियल पोर्टफोलियो एसेट्स के परिचालन से कैपिटल इंफ्रा ट्रस्ट का रेवेन्यू 1,485 करोड़ रुपये रहा। यह इससे पहले के वित्त वर्ष के 2,033 करोड़ रुपये के रेवेन्यू से काफी कम है। वित्त वर्ष 2024 में मुनाफा काफी कम होकर 125.8 करोड़ रुपये रह गया, जो वित्त वर्ष 2023 में 497.2 करोड़ रुपये था। सितंबर 2024 को समाप्त छह महीने की अवधि में मुनाफा 115.4 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 705.4 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।