Get App

Capital Infra Trust IPO: आज 7 जनवरी को खुलेगा 2025 का पहला InvIT IPO, एंकर इनवेस्टर्स से मिल चुके हैं ₹703 करोड़

Capital Infra Trust IPO: कैपिटल इंफ्रा ट्रस्ट ने संस्थागत निवेशकों के लिए IPO का 75 प्रतिशत और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए 25 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व किया है। IPO क्लोज होने के बाद यूनिट्स का अलॉटमेंट 14 जनवरी को फाइनल होगा। यूनिट्स में ट्रेडिंग BSE, NSE पर 17 जनवरी से शुरू होगी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 07, 2025 पर 9:06 AM
Capital Infra Trust IPO: आज 7 जनवरी को खुलेगा 2025 का पहला InvIT IPO, एंकर इनवेस्टर्स से मिल चुके हैं ₹703 करोड़
Capital Infra Trust IPO में 1,077 करोड़ रुपये तक की नई यूनिट रहेंगी।

Capital Infra Trust IPO: इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश ट्रस्ट 'कैपिटल इंफ्रा ट्रस्ट' का पब्लिक इश्यू आज 7 जनवरी को खुल रहा है। एक दिन पहले कंपनी ने एंकर बुक के माध्यम से 27 इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स से 703 करोड़ रुपये जुटाए। HDFC लाइफ इंश्योरेंस, क्वांट म्यूचुअल फंड, SBI लाइफ इंश्योरेंस, NPS ट्रस्ट, HDFC म्यूचुअल फंड, एक्सिस म्यूचुअल फंड, नुवामा मल्टी एसेट स्ट्रैटेजी रिटर्न फंड, कोटक महिंद्रा ट्रस्टी, ICICI प्रूडेंशियल एमएफ, मैक्स लाइफ इंश्योरेंस, बड़ौदा पीएनबी पारिबा एमएफ, पिको कैपिटल और नवी फिनसर्व इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट ट्रस्ट ने एंकर बुक में हिस्सा लिया।

एक्सचेंजों को भेजी गई अपनी फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि उसने एंकर निवेशकों को 99 रुपये प्रति यूनिट पर 7.1 करोड़ यूनिट का एलोकेशन फाइनल किया है। IPO 9 जनवरी को बंद होगा। कैपिटल इंफ्रा ट्रस्ट को पहले नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के नाम से जाना जाता था। इसका मकसद IPO के माध्यम से 1,578 करोड़ रुपये जुटाना है।

प्राइस बैंड और लिस्टिंग डेट

IPO में 1,077 करोड़ रुपये तक की नई यूनिट रहेंगी। साथ ही 501 करोड़ रुपये की यूनिट्स का ऑफर फॉर सेल रहेगा। IPO में 99-100 रुपये प्रति यूनिट के प्राइस बैंड में और 150 के लॉट में बोली लगाई जा सकेगी। IPO क्लोज होने के बाद यूनिट्स का अलॉटमेंट 14 जनवरी को फाइनल होगा। यूनिट्स में ट्रेडिंग BSE, NSE पर 17 जनवरी से शुरू होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें