CarTrade Share Listing: ऑनलाइन कार और बाइक बेचने वाली CarTrade के शेयरों की लिस्टिंग 20 अगस्त को BSE और NSE पर होने वाली है। इस सेगमेंट की यह लिस्ट होने वाली पहली कंपनी है। लिहाजा इसको पहले लिस्टिंग का फायदा भी होगा।
CarTrade Share Listing: ऑनलाइन कार और बाइक बेचने वाली CarTrade के शेयरों की लिस्टिंग 20 अगस्त को BSE और NSE पर होने वाली है। इस सेगमेंट की यह लिस्ट होने वाली पहली कंपनी है। लिहाजा इसको पहले लिस्टिंग का फायदा भी होगा।
CarTrade का इश्यू 9 अगस्त को खुला और 11 अगस्त को बंद हुआ था। इसका इश्यू 20.29 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने 35.45 गुना बोली लगाई थी। जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व पोर्शन में 41 गुना बुकिंग हुई है। रिटेल पोर्शन 2.75 गुना भरा था। कंपनी ने इश्यू 2998.51 करोड़ रुपए जुटाए हैं और यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल था।
Hem Securities की सीनियर रिसर्च एनालिस्ट आस्था जैन ने कहा कि CarTrade के शेयरों की लिस्टिंग इश्यू प्राइस से 5-7 फीसदी ऊपर हो सकती है।
क्या चल रहा है ग्रे मार्केट प्रीमियम
अभी CarTrade के अनलिस्टेड शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 150-170 रुपए चल रहा है। यानी अपने 1618 रुपए के इश्यू प्राइस से यह 9.3-10.5 फीसदी ज्यादा है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।