Get App

CarTrade IPO: शेयरों की लिस्टिंग 20 अगस्त को, जानिए किस भाव पर लिस्ट हो सकते हैं शेयर

CarTrade Share Listing: अनलिस्टेड शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 150-170 रुपए चल रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 20, 2021 पर 9:39 AM
CarTrade IPO: शेयरों की लिस्टिंग 20 अगस्त को, जानिए किस भाव पर लिस्ट हो सकते हैं शेयर

CarTrade Share Listing: ऑनलाइन कार और बाइक बेचने वाली CarTrade के शेयरों की लिस्टिंग 20 अगस्त को BSE और NSE पर होने वाली है। इस सेगमेंट की यह लिस्ट होने वाली पहली कंपनी है। लिहाजा इसको पहले लिस्टिंग का फायदा भी होगा।

CarTrade का इश्यू 9 अगस्त को खुला और 11 अगस्त को बंद हुआ था। इसका इश्यू 20.29 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने 35.45 गुना बोली  लगाई थी। जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व पोर्शन में 41 गुना बुकिंग हुई है। रिटेल पोर्शन 2.75 गुना भरा था। कंपनी ने इश्यू 2998.51 करोड़ रुपए जुटाए हैं और यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल था।

वोडाफोन आइडिया ने पहली तिमाही के लिए किया लाइसेंस फीस का भुगतान

Mehta Equities के वीपी रिसर्च प्रशांत तापसी ने कहा, "इश्यू को QIB और HNI से अच्छा रेसपॉन्स मिला था। हम उम्मीद करते हैं कि इसके शेयरों की लिस्टिंग 1780-1800 रुपए के लेवल पर हो सकती है। IPO के इश्यू प्राइस 1618 रुपए के मुकाबले 10-12 फीसदी ज्यादा है।"

 Hem Securities की सीनियर रिसर्च एनालिस्ट आस्था जैन ने कहा कि CarTrade के शेयरों की लिस्टिंग इश्यू प्राइस से 5-7 फीसदी ऊपर हो  सकती है।

क्या चल रहा है ग्रे मार्केट प्रीमियम

अभी CarTrade के अनलिस्टेड शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 150-170 रुपए चल रहा है। यानी अपने 1618 रुपए के इश्यू प्राइस से यह 9.3-10.5 फीसदी ज्यादा है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें