Get App

Clean Max Enviro IPO Allotment: आज होगा अलॉटमेंट, चेक करें अपना स्टेटस; लेटेस्ट GMP से जानिए लिस्टिंग पर फायदा होगा या नुकसान?

Clean Max Enviro IPO Allotment: जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उनका रिफंड 27 फरवरी को शुरू होगा। जिन निवेशकों को शेयर मिलेंगे उनके डीमैट खाते में भी इसी दिन शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। कंपनी के शेयर 2 मार्च, सोमवार को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे

Abhishek Guptaअपडेटेड Feb 26, 2026 पर 10:54 AM
Clean Max Enviro IPO Allotment: आज होगा अलॉटमेंट, चेक करें अपना स्टेटस; लेटेस्ट GMP से जानिए लिस्टिंग पर फायदा होगा या नुकसान?
25 फरवरी को बंद हुए इस ₹3,100 करोड़ के आईपीओ को बाजार से कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं मिली

Clean Max Enviro IPO Allotment: कमर्शियल और इंडस्ट्रियल रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र की कंपनी Clean Max Enviro Energy Solutions के आईपीओ का अलॉटमेंट आज यानी 26 फरवरी को होना है। 25 फरवरी को बंद हुए इस ₹3,100 करोड़ के आईपीओ को बाजार से बहुत उत्साहजनक प्रतिक्रिया नहीं मिली और यह कुल मिलाकर 94% ही सब्सक्राइब हो पाया। अब निवेशकों की नजर अलॉटमेंट स्टेटस और ग्रे मार्केट के संकेतों पर टिकी है।

सब्सक्रिप्शन का हाल: रिटेल निवेशकों ने बनाई दूरी

NSE के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ को उम्मीद से कम डिमांड मिली है:

कुल सब्सक्रिप्शन: यह इश्यू कुल 0.94 गुना (94%) ही भर पाया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें