Clean Science का इश्यू 7 जुलाई को खुलेगा और 9 जुलाई को बंद होगा। कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 880-900 रुपए तय किया गया है। कंपनी के शेयरों का मिनिमम लॉट साइज 16 का है। यानी निवेशकों को कम से कम 16 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी। क्लीन साइंस स्पेशियालिटी केमिकल्स बनाने वाली कंपनी है। कंपनी की योजना IPO से 1546.62 करोड़ रुपए जुटाने की है।
कंपनी का इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल होगा। इसमें कंपनी के मौजूदा प्रमोटर अशोक रामनारायण बूब, कृष्णकुमार रामनारायण बूब, सिद्धार्थ अशोक सिकची और पार्श अशोक माहेश्वरी अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।