Credo Brands Marketing IPO : 27 दिसंबर को मजबूत लिस्टिंग की उम्मीद, मुनाफे पर एक्सपर्ट्स की राय

Credo Brands Marketing IPO : एक्सपर्ट्स को पिछले सालों में बेहतर वित्तीय प्रदर्शन, मजबूत ब्रांड इमेज, शानदार सब्सक्रिप्शन नंबर, उचित वैल्यूएशन और पॉजिटिव मार्केट कंडीशन के चलते मजबूत लिस्टिंग की उम्मीद है। 21 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक यह इश्यू 51.85 गुना सब्सक्राइब हुआ है

अपडेटेड Dec 26, 2023 पर 9:59 PM
Credo Brands Marketing के शेयरों की लिस्टिंग कल यानी 27 दिसंबर को होने वाली है।

Credo Brands Marketing IPO : मुफ्ती जीन्स बनाने वाली कंपनी क्रेडो ब्रांड्स मार्केटिंग के शेयरों की लिस्टिंग कल यानी 27 दिसंबर को होने वाली है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसकी लिस्टिंग पर निवेशकों को डबल डिजिट में मुनाफा होगा। एक्सपर्ट्स को पिछले सालों में बेहतर वित्तीय प्रदर्शन, मजबूत ब्रांड इमेज, शानदार सब्सक्रिप्शन नंबर, उचित वैल्यूएशन और पॉजिटिव मार्केट कंडीशन के चलते मजबूत लिस्टिंग की उम्मीद है। 21 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक यह इश्यू 51.85 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

ग्रे मार्केट का हाल

एक्सपर्ट्स ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मुफ्ती के शेयरों की ग्रे मार्केट में अच्छी डिमांड दिखी। ग्रे मार्केट में यह इश्यू आज 26 दिसंबर को 80 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 360 रुपये के भाव पर हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 28.57 फीसदी का मुनाफा होगा।


एक्सपर्ट्स की राय

स्टॉकबॉक्स के रिसर्च एनालिस्ट ध्रुव मुदारड्डी को उम्मीद है कि स्टॉक 280 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस से करीब 45 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट होगा। उन्होंने कहा कि कंपनी के क्वालिटेटिव एडवांटेज में डायवर्सिफाइड प्रोडक्ट रेंज में फैली एक मजबूत ब्रांड इक्विटी, बिजनेस मॉडल के जोखिमों से सुरक्षा शामिल है। स्केलेबल और एसेट-लाइट मॉडल पर काम करते हुए मुफ्ती न्यूनतम पूंजी निवेश के साथ विस्तार के लिए फ्लेक्सिबिलिटी दिखाती है।

इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के वाइस प्रेसिडेंट सरल सेठ और इंडसेक सिक्योरिटीज के रिसर्च एसोसिएट जैनम शाह का मानना है कि क्रेडो को 350 रुपये पर लिस्ट किया जा सकता है, जो कि इश्यू प्राइस से 25 फीसदी अधिक है।

सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

इस आईपीओ को शानदार प्रतिक्रिया मिली और यह 51.85 गुना सब्सक्राइब हुआ है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के हिस्से को 104.95 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 55.51 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं, रिटेल इनवेस्टर्स का हिस्सा 19.94 गुना भरा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।