Cyient DLM IPO : दूसरे दिन भी रिटेल निवेशकों ने जमकर किया निवेश, अबतक 6.02 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

ग्रे मार्केट में Cyient DLM IPO को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। यह इश्यू आज 110 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है, जबकि कल यह 95 रुपये के प्रीमियम पर था। इस हिसाब से निवेशकों को लिस्टिंग पर 41 फीसदी का बंपर मुनाफा होने की संभावना है

अपडेटेड Jun 28, 2023 पर 2:55 PM
आईटी फर्म Cyient की सब्सिडियरी कंपनी Cyient DLM के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

Cyient DLM IPO : आईटी फर्म Cyient की सब्सिडियरी कंपनी Cyient DLM के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। यह इश्यू अब तक 6.02 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे अब तक 7,98,47,432 शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 1.33 करोड़ शेयर हैं। पहले दिन यह 2.65 गुना सब्सक्राइब हो गया था। निवेशक इस इश्यू में 30 जून तक निवेश कर सकेंगे। कंपनी ने इसके लिए 250-265 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से कंपनी का लक्ष्य 2100 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर 592 करोड़ रुपये जुटाने का है। ग्रे मार्केट में भी इस इश्यू को लेकर पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं।

अलग-अलग कैटेगरी में कैसा है रिस्पॉन्स

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशन बायर्स (QIB) - 5 फीसदी


नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) - 9.06 गुना

रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स (RII) - 20.81 गुना

टोटल - 6.02 गुना

ग्रे मार्केट का हाल

ग्रे मार्केट में इस आईपीओ को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। यह इश्यू आज 110 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है, जबकि कल यह 95 रुपये के प्रीमियम पर था। इस हिसाब से निवेशकों को लिस्टिंग पर 41 फीसदी का बंपर मुनाफा होने की संभावना है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 375 रुपये के भाव पर हो सकती है।

निवेश करें या नहीं?

Cyient DLM डेटा मैनेजमेंट सॉल्यूशन प्रोवाइडर है जिसे कंपनियों द्वारा डिजिटल तकनीकों को अपनाने से फायदा हो रहा है। कंपनी के पास ग्रोथ का एक मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड है और भविष्य में विकास के लिए अच्छी स्थिति में है। स्वस्तिक इन्वेस्टमार्ट में इक्विटी रिसर्च एनालिस्ट अनुभूति मिश्रा ने कहा, "जो निवेशक शॉर्ट टर्म मुनाफे की तलाश में हैं वे Ideaforge और Cyient DLM दोनों IPO के लिए आवेदन करने पर विचार कर सकते हैं। हालांकि, जो निवेशक लॉन्ग टर्म मुनाफा चाहते हैं वे Cyient DLM पर फोकस कर सकते हैं।"

ऑफर से जुड़ी डिटेल

निवेशकों को कम से कम 56 शेयरों के लिए और 56 के मल्टीपल में बोली लगानी होगी। कंपनी ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए इश्यू का 75 फीसदी हिस्सा आरक्षित किया है। इसके अलावा, नॉन-इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 15 फीसदी और खुदरा निवेशकों के लिए 10 फीसदी हिस्सा रिजर्व है। यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, यानी इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत शेयरों की बिक्री नहीं होगी। इसका मतलब है कि कंपनी आईपीओ की पूरी आय का इस्तेमाल कर सकती है।

कंपनी के बारे में

Cyient DLM एंड-टू-एंड (E2E) मैन्युफैक्चरिंग, असेंबली और रीपेयर क्षमताओं और री-इंजीनियरिंग सर्विसेज उपलब्ध कराती है। कंपनी का फोकस एयरोस्पेस, डिफेंस, मेटिकल, एनर्जी, रेलवे और अन्य इंडस्ट्रीज जैसे सेक्टर्स पर है। कंपनी ने पिछले साल एंथोनी मोंटालबानो को अपना CEO नियुक्त किया था। मार्च 2023 तिमाही में ऑपरेशन से कंपनी का राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 832 करोड़ रुपये हो गया। इस अवधि में कंपनी का मुनाफा 4 फीसदी बढ़कर 31.7 करोड़ रुपये हो गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।