DAM Capital Advisors IPO: दिग्गज इनवेस्टमेंट बैंकर धर्मेश मेहता की अगुवाई वाली DAM कैपिटल एडवायजर्स के पब्लिक इश्यू के लिए प्राइस बैंड सेट हो गया है। इसमें 269-283 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर बोली लगा सकेंगे। IPO 19 दिसंबर को खुलने वाला है। IPO की ओपनिंग से पहले एंकर इनवेस्टर 18 दिसंबर को बोली लगा सकेंगे। इश्यू 23 दिसंबर को क्लोज होगा।
