Get App

DCX Systems IPO:  डीसीएक्स सिस्टम्स का इश्यू 31 अक्टूबर को खुलेगा, जानिए GMP, प्राइस बैंड, लिस्टिंग डेट सहित हर जरूरी डिटेल

ग्रे मार्केट (grey market) में DCX Systems के शेयर 88 रुपये के प्रीमियम (GMP) पर ट्रेड हो रहे हैं

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Oct 25, 2022 पर 11:34 AM
DCX Systems IPO:  डीसीएक्स सिस्टम्स का इश्यू 31 अक्टूबर को खुलेगा, जानिए GMP, प्राइस बैंड, लिस्टिंग डेट सहित हर जरूरी डिटेल
DCX Systems के प्रमोटर्स एनसीबीजी होल्डिंग और वीएनजी टेक्नोलॉजी ऑफर फॉर सेल में अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे

DCX Systems IPO : केबिल्स और वायर हारनेस असेंबली बनाने वाली कंपनी डीसीएक्स सिस्टम्स का IPO अगले सप्ताह सोमवार, 31 अक्टूबर को खुलेगा और 2 नवंबर को बंद हो जाएगा। कंपनी ने इस इनीशियल शेयर सेल के लिए 197-207 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। वहीं, इस आईपीओ में 100 करोड़ का ऑफर फॉर सेल शामिल है। आईपीओ के 11 नवंबर, 2022 को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होने का अनुमान है।

रिटेल इनवेस्टर्स के लिए कितना हिस्सा रिजर्व

DCX Systems के प्रमोटर्स एनसीबीजी होल्डिंग (NCBG Holdings Inc ) और वीएनजी टेक्नोलॉजी (VNG Technology) ऑफर फॉर सेल में अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। आईपीओ में 75 फीसदी हिस्‍सा इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा गया है। 15 फीसदी कोटा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए और 10 फीसदी रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें