Get App

DCX Syestems IPO: आज पैसा लगाने का आखिरी दिन, अबतक 12.36 गुना अधिक बोली मिली, निवेश से पहले जानें GMP

DCX Systems ने अपने IPO के लिए 197 से 207 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है और रिटेल निवेशकों को इसमें कम से कम 14,904 रुपये निवेश करने होंगे

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 02, 2022 पर 1:17 PM
DCX Syestems IPO: आज पैसा लगाने का आखिरी दिन, अबतक 12.36 गुना अधिक बोली मिली, निवेश से पहले जानें GMP
DCX Systems IPO रिटेल निवेशक ने अपने कोटे के शेयरों के लिए अबतक 37.2 गुना अधिक बोली लगाई है

DCX Systems IPO Subscription: डिफेंस सेक्टर की कंपनी डीसीएक्स सिस्टम्स (DCX Systems) के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को सभी तरह के निवेशकों को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलती दिख रही है। डिफेंस सेक्टर पर सरकार के बढ़ते फोकस, कंपनी के मजबूत ऑर्डर बुक और वित्तीय सेहत, वाजिब वैल्यूएशन और शेयर बाजार में पॉजिटिव सेंटीमेंट के चलते निवेशक इस IPO को लेकर उत्साहित दिख रहे हैं। DCX Systems के IPO के लिए बोली लगाने का आज यानी बुधवार 2 नवंबर आखिरी दिन है। कंपनी का इश्यू अभी तक 12.36 गुना अधिक सब्सक्राइब हो चुका है। DCX Systems ने अपने IPO के तहत कुल 1.45 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखा है, जिसके बदले में अभी तक उसे 17.93 करोड़ शेयरों के लिए बोली मिली है।

रिटेल निवेशकों ने लगाई 37.2 गुना बोली

रिटेल निवेशक पहले दिन से ही बोली लगाने में बाकी निवेशकों के मुकाबले आगे हैं और अभी तक अपने कोटे के शेयरों के लिए 37.2 गुना अधिक बोली लगाई है।

नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशक (NII) भी पहले ही दिन से इस इश्यू के लिए बोली लगा रहे हैं और अभी तक अपने लिए आरक्षित शेयरों के लिए 18.36 गुना बोली लगा चुके हैं। वहीं क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने अपने हिस्से के शेयरों के लिए अभी तक 1.83 गुना अधिक बोली लगाई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें