LIC Housing के शेयर 10% टूटे, जानिए क्यों स्टॉक में आई 2 साल की सबसे बड़ी गिरावट

देश की दूसरी सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance) के शेयरों में आज 10% का लोअर सर्किट लगा है

अपडेटेड Nov 02, 2022 पर 12:10 PM
Story continues below Advertisement
LIC Housing का नेट प्रॉफिट सिंतबर तिमाही में 23% बढ़कर 305 करोड़ रुपये रहा है

LIC Housing Finance Shares: देश की दूसरी सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance) के शेयरों में आज बुधवार 2 नवंबर को 10 फीसदी की गिरावट आई और इसने लोअर सर्किट को छु लिया। पिछले 2 सालों में इसके शेयरों में आई यह सबसे बड़ी गिरावट है। बाजार जानकारों को कहना है कि कंपनी का नेट प्रॉफिट सिंतबर तिमाही में 23 फीसदी बढ़कर 305 करोड़ रुपये रहा है, जो उम्मीदों से कम है। इसके चलते LIC हाउसिंग के शेयरों में आज लगातार चौथे दिन भारी वॉल्यूम के साथ गिरावट आई है। LIC हाउसिंग फाइनेंस, देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC की सब्सिडियरी कंपनी है।

LIC Housing का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सितंबर तिमाही में 0.80 फीसदी घटकर 1,163 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1,173 करोड़ रुपये था। हालांकि कंपनी के मैनेजमेंट ने इस गिरावट के पीछे कोई कारण नहीं बताया।

कंपनी ने कहा कि आनुमानित क्रेडिट लॉस के आधार पर सितंबर तिमाही में उसका प्रोविजन बढ़कर 6,522 करोड़ रुपये रुपये हो गया है। वहीं स्टेज-3 अकाउंट्स के लिए प्रोविजन बढ़कर 44 फीसदी पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का प्रोविजन 5,355 करोड़ रुपये था।


यह भी पढ़ें- Nykaa Shares: लॉक-इन अवधि खत्म होते ही आएगी बिकवाली? CEO ने कहा- 'लंबी अवधि के निवेशक लगते हैं HNIs'

LIC हाउसिंग फाइनेंस के शेयर सुबह 9:28 बजे, बीएसई पर 40.00 रुपये या 9.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 360.40 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। इसका दिन का हाई 376.70 रुपये का और दिन का लो 348.65 रुपये का है। कंपनी के 1,39,697 लाख शेयरों की बिक्री का ऑर्डर पेंडिंग था क्योंकि इसके लिए कोई खरीदार उपलब्ध नहीं था।

मॉर्गन स्टैनली ने LIC हाउसिंग को दी 'अंडरवेट' रेटिंग

ग्लोबल रिसर्च और ब्रोकेरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली (Morgan Stanley) ने LIC हाउसिंग फाइनेंस शेयरों को 'अंडरवेट' रेटिंग दी है और इसके लिए 375 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि कंपनी का मुनाफा उम्मीदों से करीब 70 फीसदी कम है। NII में गिरावट के चलते कंपनी का मुनाफा नहीं बढ़ पाया। साथ ही इसका इसका स्टेज 2+3 रेशियो तिमाही आधार पर सपाट रहा है, जबकि इसका प्रोविजन बढ़ा है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी का लोन ग्रोथ उम्मीदों के मुताबिक रहा है।

डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह, निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।