Nykaa Shares: लॉक-इन अवधि खत्म होते ही आएगी बिकवाली? CEO ने कहा- 'लंबी अवधि के निवेशक लगते हैं HNIs'

Nykaa की सीईओ फाल्गुनी नायर ने कहा कि कंपनी को इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि लॉक-इन पीरियड खत्म के बाद उसके प्री-IPO निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे या नहीं

अपडेटेड Nov 05, 2022 पर 10:39 AM
Story continues below Advertisement
नवंबर में नए जमाने की टेक कंपनियों के करीब 87,000 करोड़ रुपये के शेयरों का लॉक-इन पीरियड खत्म हो रहा है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Nykaa Shares: नायका की पैरेंट कंपनी FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड (Fsn E-Commerce Ventures Ltd) के 16.48 करोड़ शेयरों के लिए लॉक-इन पीरियड (Nykaa Shares Lock-in) अगले हफ्ते 10 नवंबर को खत्म होने वाला है। बाजार को आशंका है कि लॉक-इन पीरियड खत्म होने के बाद नायका के शेयरों में अच्छी बिकवाली देखने को मिल सकती है। हालांकि कंपनी की फाउंडर और सीईओ फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar) का कहना है कि नायका में अच्छी खासी हिस्सेदारी रखने वाले हाई नेट वर्थ वाले इंडिविजुअल (HNI) लंबी अवधि के निवेशक लगते हैं। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी को इस बात की जानकारी नहीं है कि लॉक-इन पीरियड खत्म के बाद ये प्री-IPO निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे या नहीं।

    नियमों के मुताबिक, प्री-IPO निवेशकों के लिए एक साल का लॉक-इन पीरियड होता है। इसका मतलब है कि ये कंपनी के सूचीबद्ध होने के अगले 1 साल तक अपने शेयरों को नहीं बेच सकते हैं। Nykaa के शेयर पिछले साल 10 नवंबर 2021 को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुए थे। ऐसे में प्री-IPO निवेशकों के लिए आगामी 10 नवंबर 2022 को लॉक-इन पीरियड खत्म होगा।

    Nykaa के इन निवेशकों के लिए खत्म हो रहा लॉक-इन पीरियड

    नायका के जिन प्रमुख प्री-IPO निवेशकों के लिए लॉक-इन पीरियड खत्म हो रहा है, उनमें हरिंदरपाल सिंह बंगा (6.4 प्रतिशत), स्टीडव्यू कैपिटल मॉरीशस (3.5 प्रतिशत), नरोत्म सेखसरिया (3.1 प्रतिशत), सुनील कांत मुंजाल (3 प्रतिशत), माला गांवकर (2.4 प्रतिशत) और टीपीजी ग्रोथ IV (2.3 प्रतिशत) शामिल हैं।


    Nykaa CEO फाल्गुनी नायर ने क्या कहा

    फाल्गुनी नायर ने कहा, “कई HNI लंबी अवधि के निवेशक लगते हैं। लेकिन हम फिलहाल उनकी तरफ से कुछ नहीं बोल पाएंगे और न ही उनके द्वारा लिए गए फैसलों के बारे में कोई जानकारी है।” Nykaa की सीईओ के मुताबिक, अक्टूबर में कंपनी के शेयर की कीमतों में करीब 25 प्रतिशत की गिरावट के पीछे लॉक-इन पीरियड का नजदीक आना एक प्रमुख कारण हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- Tech Mahindra के नतीजे अनुमान के मुताबिक, नोमुरा और सीएलएसए से जानें स्टॉक पर निवेश राय

    Nykaa के अलावा इन कंपनियों में भी खत्म हो रहा लॉक-इन पीरियड

    सिर्फ नायका ही नहीं, नवंबर में पॉलिसीबाजार (Policybazaar), पेटीएम (Paytm) और डेल्हीवरी (Delhivery) जैसी नए जमाने की टेक कंपनियों के भी करीब 159.67 करोड़ शेयरों का लॉक-इन पीरियड खत्म होने वाला है। ऐसे में एनालिस्ट्स का कहना है कि रिटेल निवेशकों को इस महीने इन कंपनियों में ट्रेडिंग करते समय सावधान रहना चाहिए।

    बिकवाली के लिए उपलब्ध रहेंगे 87,000 करोड़ रुपये के शेयर

    मनीकंट्रोल के एक अनुमान के मुताबिक, मौजूदा बाजार भाव पर नवंबर में नए जमाने की टेक कंपनियों के कुल करीब 87,000 करोड़ रुपये के शेयरों का लॉक-इन पीरियड खत्म हो रहा है। जबकि इन कंपनियों के आईपीओ का कुल साइज करीब 34,600 करोड़ रुपये रहा था।

    लॉक-इन पीरियड खत्म होने पर, प्राइवेट इक्विटी/वेंचर कैपिटलिस्ट शेयरहोल्डरों की तरफ से अपनी होल्डिंग का एक हिस्सा बेचे जाने की उम्मीद है। हालांकि वे मोटे तौर पर कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बनाए रख सकते हैं, जिससे रिटेल निवेशकों में घबराहट न फैले।

    Nykaa का नेट प्रॉफिट 350% बढ़ा

    इस बीच Nykaa के शेयरों में मंगलवार को सितंबर तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद वापस भारी उछाल देखी गई। Nykaa ने बताया कि फेस्टिव सीजन से पहले उसके उत्पादों की मांग बढ़ने से कंपनी का सिंतबर तिमाही में शुद्ध मुनाफा 350 फीसदी बढ़ा है। सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 5.2 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1.17 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 39 फीसदी बढ़कर 1,230.8 करोड़ रुपये रहा था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।