Deepak Builders & Engineers लाएगी IPO, SEBI के पास दाखिल किए कागजात

Deepak Builders IPO : पिछले हफ्ते दाखिल किए गए ड्राफ्ट पेपर के अनुसार आईपीओ से आने वाली 95 करोड़ रुपये की धनराशि का इस्तेमाल कंपनी की वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए किया जाएगा। इसके अलावा, 30 करोड़ रुपये का उपयोग कर्ज के भुगतान के लिए किया जाएगा

अपडेटेड Apr 15, 2024 पर 5:59 PM
इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड अपना आईपीओ लाने जा रही है।

Deepak Builders & Engineers IPO : इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड अपना आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पार ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिया है। दीपक बिल्डर्स मौजूदा वित्त वर्ष (2024-25) में आईपीओ के लिए दस्तावेज जमा कराने वाली पहली कंपनी है। कंपनी ने पिछले सप्ताह आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए थे।

Deepak Builders IPO से जुड़ी डिटेल

आईपीओ कागजातों के अनुसार इस आईपीओ के तहत 1.2 करोड़ फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 24 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी। DRHP के मुताबिक OFS के हिस्से के रूप में प्रमोटर दीपक कुमार सिंगल और सुनीता सिंगल शेयरों की बिक्री करेंगे। वर्तमान में, प्रमोटरों और प्रमोटर ग्रुप की एंटिटी के पास कंपनी में 100 फीसदी हिस्सेदारी है।


Deepak Builders IPO : कहां होगा फंड का इस्तेमाल

पिछले हफ्ते दाखिल किए गए ड्राफ्ट पेपर के अनुसार आईपीओ से आने वाली 95 करोड़ रुपये की धनराशि का इस्तेमाल कंपनी की वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए किया जाएगा। इसके अलावा, 30 करोड़ रुपये का उपयोग कर्ज के भुगतान के लिए किया जाएगा। वहीं, शेष फंड का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करने की योजना है। फेडेक्स सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का एकमात्र बुक-रनिंग लीड मैनेजर है।

Deepak Builders के बारे में

दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स इंडिया एक इंटीग्रेटेड इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी है, जो एडमिनिस्ट्रेटेटिव और इंस्टीट्यूशनल बिल्डिंग, अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों, इंडस्ट्रियल बिल्डिंग, हिस्टोरिकल मेमोरियल कॉम्प्लेक्स, स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और रेसिडेंशियल कॉम्प्लेक्स के एग्जीक्यूशन और कंस्ट्रक्शन का काम करती है। इसने फ्लाईओवर, एप्रोच रोड, रेल अंडर ब्रिज, रेल ओवर ब्रिज और रेलवे स्टेशनों के डेवलपमेंट और रिडेवलपमेंट जैसे स्पेशलाइज्ड स्ट्रक्चरल वर्क करने में डायवर्सिटी लाई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।