Devyani International IPO: पिज्जा हट, कोस्टा कॉफी और KFC जैसे ब्रांड चलाने वाली सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी कंपनी Devyani International के शेयरों का आवंटन 11 अगस्त को हो सकता है। कंपनी का इश्यू 4 अगस्त को खुला था और 6 अगस्त को बंद हुआ था।
इसके इश्यू को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। Devyani International का IPO 116.71 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी ने 1838 करोड़ रुपए के फ्रेश इश्यू जारी किए थे और 440 करोड़ रुपए के शेयर ऑफर फॉर सेल में बेचे थे।
