Get App

Dharmaj Crop Guard IPO GMP: एग्रोकेमिकल कंपनी का सोमवार को खुलेगा आईपीओ, ग्रे मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेत

Dharmaj Crop Guard IPO GMP: एग्रोकेमिकल सेक्टर की दिग्गज कंपनी धर्मज क्रॉप गार्ड का आईपीओ अगले हफ्ते सोमवार 28 नवंबर को खुलेगा

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 26, 2022 पर 10:42 AM
Dharmaj Crop Guard IPO GMP: एग्रोकेमिकल कंपनी का सोमवार को खुलेगा आईपीओ, ग्रे मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेत
Dharmaj Crop Guard कंपनियों और सीधे किसानों के लिए कीटनाशक, फंगीसाइड्स, हर्बीसाइड्स, प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर, सूक्ष्म उर्वरक और एंटीबायोटिक जैसे कई एग्रो केमिकल फॉर्मूलेशन को बनाती है।

Dharmaj Crop Guard IPO: एग्रोकेमिकल सेक्टर की दिग्गज कंपनी धर्मज क्रॉप गार्ड का आईपीओ अगले हफ्ते सोमवार 28 नवंबर को खुलेगा। 251 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के तहत 216 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। ग्रे मार्केट में इसके शेयरों को लेकर बेहतर रूझान दिख रहा है और यह 65 रुपये की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर ट्रेड हो रहा है। हालांकि जानकारों के मुताबिक सिर्फ ग्रे मार्केट से मिले संकेतों के आधार पर निवेश करना सही नहीं है। इसकी बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और वित्तीय प्रदर्शन के आधार पर फैसला लेना चाहिए। इस इश्यू के तहत 30 नवंबर 2022 तक बोली लगा सकेंगे।

Dharmaj Crop Guard इश्यू के बारे में डिटेल्स

धर्मज क्रॉप गार्ड के 251 करोड़ रुपये के इश्यू के तहत 216 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे और 35 करोड़ रुपये के शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत बिक्री होगी। इश्यू के लिए 216-237 रुपये का प्राइस बैंड और 60 शेयरों का लॉट साइज तय है यानी कि खुदरा निवेशकों को प्राइस बैंड के अपर प्राइस के हिसाब से कम से कम 14220 रुपये लगाने होंगे। शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें