Doms Industries IPO : ग्रे मार्केट में लगातार बढ़ रहा है क्रेज, 13 दिसंबर को खुलेगा इश्यू

Doms Industries के आईपीओ के तहत 350 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 850 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत होगी। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 20 दिसंबर को होने की संभावना है

अपडेटेड Dec 12, 2023 पर 6:59 PM
Doms Industries IPO : स्टेशनरी आइटम्स बनाने वाली कंपनी डोम्स इंडस्ट्रीज का आईपीओ 13 दिसंबर को खुलने वाला है।

Doms Industries IPO : स्टेशनरी आइटम्स बनाने वाली कंपनी डोम्स इंडस्ट्रीज का आईपीओ 13 दिसंबर को खुलने वाला है। सब्सक्रिप्शन शुरू होने से पहले ग्रे मार्केट में इस आईपीओ की जबरदस्त डिमांड दिख रही है। निवेशकों के पास इसमें 15 दिसंबर तक निवेश का मौका होगा। कंपनी ने इसके लिए 750-790 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। एंकर निवेशकों के लिए ऑफर 12 दिसंबर को ओपन होगा। कंपनी इश्यू के जरिए 1200 करोड़ रुपये जुटाएगी।

ग्रे मार्केट में लगातार बढ़ रहा है क्रेज

Doms Industries के IPO को लेकर ग्रे मार्केट में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। आज 12 दिसंबर को यह इश्यू 505 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 1295 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को करीब 64 फीसदी का बंपर मुनाफा होगा। कल यानी 11 दिसंबर को यह 450 रुपये के प्रीमियम पर था।


आईपीओ से जुड़ी डिटेल

Doms Industries के आईपीओ के तहत 350 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 850 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत होगी। कॉरपोरेट प्रमोटर FILA यानी फैब्रिका इटैलियाना लैपाइज्ड एफिनी स्पा, OFS में 800 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री करेगी। प्रमोटर संजय मनसुखलाल राजानी और केतन मनसुखलाल राजानी OFS में 25-25 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे।

कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 20 दिसंबर को होने की संभावना है। वहीं, सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 18 दिसंबर को होने की उम्मीद है। जेएम फाइनेंशियल, BNP पारिबा, ICICI Securities और IIFL सिक्योरिटीज इस इश्यू के मर्चेंट बैंकर हैं, जबकि लिंक इनटाइम इंडिया रजिस्ट्रार है।

कब हो सकती है लिस्टिंग

डोम्स इंडस्ट्रीज अनिवार्य रूप से T+3 टाइमलाइन में शेयर बाजार में डेब्यू करने वाली पहली कंपनी होगी। SEBI ने 1 दिसंबर, 2023 से IPO लॉन्च करने वाली कंपनियों को पिछले T+6 फॉर्मेट के बजाय T+3 टाइमलाइन पर शिफ्ट होने का निर्देश दिया था। आईपीओ क्लोज होने के बाद डोम्स इंडस्ट्रीज के शेयरों का अलॉटमेंट 18 दिसंबर को और शेयरों की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर 20 दिसंबर को हो सकती है। जेएम फाइनेंशियल, BNP पारिबा, ICICI Securities और IIFL सिक्योरिटीज इस इश्यू के मर्चेंट बैंकर हैं, जबकि लिंक इनटाइम इंडिया रजिस्ट्रार है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।