Doms Industries IPO : पढ़ाई-लिखाई की चीजें बनाने वाली इस कंपनी में निवेश से क्या होगी मोटी कमाई?

डोम्स ने नई कैटेगरी में एंट्री और कैपेसिटी एक्सपैंसन के जरिए राइटिंग और स्टेशनरी मार्केट्स में अपनी स्थिति मजबूत करने का प्लान बनाया है। इसने ग्लोबल प्लेयर FILA (प्रमोटर भी) के साथ रणनीतिक समझौता किया है। कंपनी एक नया ग्रीनफील्ड प्लांट लगा रही है। इस पर 450 करोड़ रुपये का निवेश होगा। डोम्स इस प्लांट पर 73 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है। यह पैसा कंपनी ने प्लांट के लिए जमीने खरीदने पर किया है। IPO से मिले पैसे में से कंपनी 280 करोड़ रुपये का निवेश इस प्लांट पर करेगी

अपडेटेड Dec 13, 2023 पर 3:33 PM
FILA की आईपीओ से पहले डोम्स में 51 फीसदी हिस्सेदारी है। FILA सबसे पुरानी स्टेशनरी और इससे जुड़े मैटेरियल बनाने वाली कंपनियों में शामिल है। कंपनी के पास 100 साल से अधिक का अनुभव है।

Doms Industries का IPO ऐसे वक्त आया है, जब राइटिंग और स्टेशनरी मार्केट्स में प्रीमियम और ब्रांडेड प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ रही है। डोम्स ने नई कैटेगरी में एंट्री और कैपेसिटी एक्सपैंसन के जरिए राइटिंग और स्टेशनरी मार्केट्स में अपनी स्थिति मजबूत करने का प्लान बनाया है। इसने ग्लोबल प्लेयर FILA (प्रमोटर भी) के साथ रणनीतिक समझौता किया है। डोम्स के मुनाफा कमाने की क्षमता और रिटर्न रेशियो को देखते हुए यह आईपीओ अट्रैक्टिव लगता है। ब्रांडेड स्टेशनरी और आर्ट इंडस्ट्री में डोम्स की बाजार हिस्सेदारी करीब 12 फीसदी है। पेंसिल में इसकी बाजार हिस्सेदारी 29 फीसदी और मैथेमेटिकल इंस्ट्रूमेंट बॉक्सेज में 30 फीसदी है। कंपनी के पास कई तरह के प्रोडक्ट्स हैं। 7 प्रोडक्ट्स कैटेगरीज में कंपनी की मौजूदगी है।

कंपनी की उत्पादन क्षमता और प्लांट्स

इस वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में Doms की 3,800 स्टॉक-कीपिंग यूनिट्स थीं। कंपनी ने मल्टी-चैनल डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क बनाया है। यह इसकी मजबूती है। कंपनी की 13 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज हैं। इनमें गुजरात की उमरगांव और जम्मू एवं कश्मीर की फैसिलिटीज शामिल हैं। इनकी उत्पादन क्षमता 473.5 करोड़ यूनिटस हैं। कंपनी अपने मौजूदा प्रोडक्ट्स की कैपेसिटी बढ़ाने की कोशिश कर रही है। यह रिफिल पेन, मार्कर्स, हाइलाइटर्स और स्केच पेन जैसे नए सेगमेंट में उतरने जा रही है।


निवेश की योजना

कंपनी एक नया ग्रीनफील्ड प्लांट लगा रही है। इस पर 450 करोड़ रुपये का निवेश होगा। डोम्स इस प्लांट पर 73 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है। यह पैसा कंपनी ने प्लांट के लिए जमीने खरीदने पर किया है। IPO से मिले पैसे में से कंपनी 280 करोड़ रुपये का निवेश इस प्लांट पर करेगी। कंपनी ऐसे कई कंपोनेंट्स और मैटेरियल बनाती है, जिनका इस्तेमाल फिनिश्ड गुड्स के उत्पादन में होता है।

doms issue detail

FILA से पार्टनरशिप का फायदा

FILA की आईपीओ से पहले डोम्स में 51 फीसदी हिस्सेदारी है। FILA सबसे पुरानी स्टेशनरी और इससे जुड़े मैटेरियल बनाने वाली कंपनियों में शामिल है। कंपनी के पास 100 साल से अधिक का अनुभव है। यह 25 ब्रांड्स नाम से प्रोडक्ट्स बेचती है। इसके 22 प्रोडक्शन साइट्स हैं। इसके प्रोडक्ट्स दुनिया के 150 से ज्यादा देशों में बिकते हैं। FILA से डोम्स को काफी सहयोग मिलता है। फिला की मदद से डोम्स ने अपने रिसर्च एंड डेवलपमेंट का विस्तार किया है। इसके अलावा डोम्स फिला को प्रोडक्ट्स की सप्लाई भी करती है। दुनिया भर में कंपनियां चाइना प्लस वन स्ट्रेटेजी पर काम कर रही हैं। चूंकि फिला डोम्स की प्रमोटर है जिससे उसके पास डोम्स ग्रुप को सप्लाई बढ़ाने का बड़ा मौका है।

doms shareholding pattern

क्या आपको निवेश करना चाहिए?

दूसरी स्टेशनरी और राइटिंग कंपनियों के मुकाबले डोम्स का ग्रॉस मार्जिन कम है। लेकिन, इसका ऑपरेटिंग मार्जिन बेहतर है। इसकी वजह सेल्स प्रमोशन पर कम खर्च है। डोम्स का मार्केटिंग एक्सपेंसेज भी कम है। दूसरी कंपनियों के मुकाबले इसका वर्किंग कैपिटल डेज भी कम है। इस फील्ड की दूसरी कंपनियों के मुकाबले डोम्स का रिटर्न रेशियो बेहतर है। डोम्स की वैल्यूएशन दूसरी लिस्टेंड कंपनियों की वैल्यूएशन के एवरेज के करीब है। डोम्स ने आईपीओ का प्राइस अट्रैक्टिव रखा है। इसलिए यह आईपीओ निवेश के लिए सही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।