Dr Agarwal's Healthcare IPO: 29 जनवरी से ओपनिंग; चेक करें प्राइस बैंड, GMP, लिस्टिंग डेट समेत तमाम डिटेल

Dr Agarwal's Healthcare IPO: डॉ. अग्रवाल्स हेल्थकेयर मोतियाबिंद, रिफ्रैक्टिव और अन्य सर्जरी जैसी आईकेयर सर्विसेज देती है। इसके अलावा यह चश्मे, कॉन्टैक्ट लेंस और एक्सेसरीज, और आईकेयर से जुड़े फार्मा प्रोडक्ट्स भी बेचती है। जुलाई 2024 तक कंपनी पर 384 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड डेट था

अपडेटेड Jan 26, 2025 पर 8:49 AM
Story continues below Advertisement
Dr Agarwal's Healthcare IPO में बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 382-402 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

Dr Agarwal's Healthcare IPO: आईकेयर सर्विसेज देने वाली डॉ. अग्रवाल्स हेल्थकेयर के पब्लिक इश्यू में 29 जनवरी से पैसा लगाया जा सकेगा। IPO 31 जनवरी को बंद होगा। एंकर निवेशक 28 जनवरी को बोली लगा सकेंगे। शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 5 फरवरी को हो सकती है। इश्यू के खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर, के अपर प्राइस बैंड 402 रुपये से 30 रुपये या 7.46 प्रतिशत के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं।

IPO में बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 382-402 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। लॉट साइज 35 शेयर है। कंपनी IPO से लगभग 3,027.26 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। डॉ. अग्रवाल्स हेल्थकेयर में टीपीजी और टेमासेक होल्डिंग्स का भी पैसा लगा है। डॉ. अग्रवाल्स हेल्थकेयर, लिस्टेड कंपनी Dr Agarwals Eye Hospital की पेरेंट कंपनी है। इसकी डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल में 71.90 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

IPO में कितने शेयरों की बिक्री


IPO में 300 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी होंगे, साथ ही प्रमोटर्स और अन्य शेयरहोल्डर्स की ओर से 2,727.26 करोड़ रुपये के 6.78 करोड़ इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा। OFS में शेयर बेचने वालों में अरवॉन इनवेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड, क्लेमोर इनवेस्टमेंट्स (मॉरीशस) प्राइवेट लिमिटेड और हाइपरियन इनवेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।

डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर में टीपीजी के पास Hyperion Investments Pte के जरिए 33.75 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि टेमासेक के पास Arvon Investments Pte के जरिए 12.45 प्रतिशत और Claymore Investments (Mauritius) Pte के जरिए 15.73 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी के प्रमोटर अमर अग्रवाल, अथिया अग्रवाल, आदिल अग्रवाल, अनोश अग्रवाल, अश्विन अग्रवाल, डॉ. अग्रवाल्स आई इंस्टीट्यूट, फराह अग्रवाल और उर्मिला अग्रवाल हैं।

IPOs This Week: 27 जनवरी से शुरू सप्ताह में केवल 2 नए IPO, शेयर बाजार में 6 कंपनियां होंगी लिस्ट

किस तरह की आईकेयर सर्विसेज देती है कंपनी

भारत में 165 और वैश्विक स्तर पर 15 (अफ्रीका में 9 सहित) फैसिलिटीज के साथ, तमिलनाडु स्थित डॉ. अग्रवाल्स हेल्थकेयर मोतियाबिंद, रिफ्रैक्टिव और अन्य सर्जरी जैसी आईकेयर सर्विसेज देती है। इसके अलावा यह चश्मे, कॉन्टैक्ट लेंस और एक्सेसरीज, और आईकेयर से जुड़े फार्मा प्रोडक्ट्स भी बेचती है। वित्त वर्ष 2024 के दौरान भारत में कुल आईकेयर सर्विस चेन मार्केट में इसकी हिस्सेदारी लगभग 25 प्रतिशत थी।

Dr Agarwal's Healthcare IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल

कंपनी IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों में से 195 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए करेगी। बाकी पैसे सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों और इनऑर्गेनिक एक्वीजीशंस के लिए इस्तेमाल होंगे। इश्यू के लिए मर्चेंट बैंकर कोटक महिंद्रा कैपिटल, जेफरीज, मॉर्गन स्टेनली और मोतीलाल ओसवाल हैं।

FY24 में रेवेन्यू 31% बढ़ा

जुलाई 2024 तक Dr Agarwal's Healthcare पर 384 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड डेट था। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 7.9 प्रतिशत घटकर 95 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले यह 103.2 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से रेवेन्यू 30.9 प्रतिशत बढ़कर 1,332 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2023 में 1,018 करोड़ रुपये था। EBITDA 34 प्रतिशत बढ़कर 362.3 करोड़ रुपये और मार्जिन 0.6 बीपीएस बढ़कर 27.2 प्रतिशत हो गया।

Dorf-Ketal Chemicals India ला रही ₹5000 करोड़ का IPO, रहेंगे ₹1500 करोड़ के नए शेयर; ड्राफ्ट जमा

IPO के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी, जेफरीज इंडिया, मोतीलाल ओसवाल इनवेस्टमेंट एडवायजर्स, बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। Kfin Technologies रजिस्ट्रार है। IPO में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन ​इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।