Dreamfolks Services IPO: पहले दिन 1.9 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू, रिटेल इनवेस्टर्स का पोर्शन 8 गुना भरा

Dreamfolks Services IPO Subscription Status: HNI के लिए रिजर्व हिस्से में 1.39 गुना बुकिंग हुई है। जबकि QIB के लिए रिजर्व हिस्सा 25% भरा है

अपडेटेड Aug 24, 2022 पर 11:51 PM
Dreamfolks Services IPO: जानिए क्या चल रहा है इश्यू का GMP

Dreamfolks Services IPO: एयरपोर्ट सर्विस एग्रीगेटर कंपनी Dreamfolks Services के इश्यू में निवेशक जबरदस्त दिलचस्पी ले रहे हैं। कंपनी का इश्यू आज 24 अगस्त को खुला और खुलते ही रिटेल इनवेस्टर्स का इश्यू पूरा भर गया। कंपनी का इश्यू 26 अगस्त को बंद होने वाला है। पहले दिन के कारोबार के अंत में Dreamfolks Services का इश्यू 1.9 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। सबसे ज्यादा बोली रिटेल इनवेस्टर्स कैटेगरी में लगी है। रिटेल निवेशकों का हिस्सा 7.93 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं HNI के लिए रिजर्व हिस्से में 1.39 गुना बुकिंग हुई है। जबकि QIB के लिए रिजर्व हिस्सा 25% भरा है।

एंकर इनवेस्टर्स से जुटाए 253 करोड़ रुपए

इश्यू खुलने से एक दिन पहले Dreamfolks Services ने एंकर इनवेस्टर्स से 252.94 करोड़ रुपये जुटाए थे। कंपनी ने 18 एंकर निवेशकों को 326 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कुल 77,59,066 इक्विटी शेयर आवंटित किए थे। कंपनी के एंकर इनवेस्टर्स में स्मॉलकैप वर्ल्ड फंड इंक, सेंट कैपिटल फंड, मैथ्यूज एशिया फंड्स, सोसिएट जनरली और सेगांटी इंडिया मारिशस सहित कुछ दूसरी कंपनियां हैं।


क्या चल रहा है ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP)?

अनलिस्टेड मार्केट पर नजर रखने वाले जानकारों के मुताबिक, ड्रीमफोक्स सर्विसेज का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 62 रुपए चल रहा है। इसका मतलब है कि ग्रे मार्केट में ड्रीमफोक्स सर्विसेज के अनलिस्टेड शेयर अपने 326 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंड से 62 रुपए ऊपर 389 रुपए पर कारोबार कर रहे हैं। ग्रे मार्केट इसी भाव पर इसकी लिस्टिंग की उम्मीद कर रहा है। हालांकि जानकारों का यह भी कहना है कि निवेशकों को सिर्फ ग्रे मार्केट के आधार पर किसी भी इश्यू से निवेश करने से बचना चाहिए।

क्या करें निवेशक?

रिसर्च फर्म KR Choksey ने मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में ड्रीमफोक्स सर्विसेज के IPO को 'सब्सक्राइब' करने की सलाह दी है। KR Choksey ने कंपनी देश की सबसे बड़ी एयरपोर्ट सर्विस एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म है और इसका बिजनेस मॉडल भी अनोखा और अच्छा है। रिसर्च फर्म ने कहा कि ड्रीमफोक्स देश में सबसे पहले लाउंस एक्सेस एग्रीगेटर इंडस्ट्री में उतरी थी, जिसका उसे फायदा मिला है और यह घरेलू मार्केट में 80% मार्केट शेयर के साथ इसने दबदबे वाली स्थिति बना ली है। ऐसे में हम इस इश्यू को सब्सक्राइब करने की सिफारिश करते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।