Easy Trip Planners IPO: इश्यू खुलने के कुछ घंटों में फुल सब्सक्राइब, जानिए ग्रे मार्केट में कितना है प्रीमियम

Easy Trip Planners IPO: ग्रे मार्केट में कंपनी के अनलिस्टेड शेयर 160-165 रुपए प्रति शेयर पर स्टेबल बना हुआ है

अपडेटेड Mar 09, 2021 पर 8:13 AM

Easy Trip Planners IPO: ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी का IPO आज खुलने के कुछ घंटों के भीतर ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। स्टॉक एक्सचेंज पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी के 1.5 करोड़ शेयरों के लिए 1.49 करोड़ बोली दोपहर तक ही मिल चुकी है। रिटेल इनवेस्टर्स के लिए 27.4 लाख शेयर रिजर्व थे जबकि इश्यू खुलने के कुछ घंटों में ही रिटेल इनवेस्टर्स ने 85 लाख शेयरों के लिए बोली लगा दी है। वहीं गैर संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा 0.01 गुना सब्सक्राइब हुआ है। जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बिडर्स ने अभी बोली लगाने की शुरुआत नहीं की है।

कंपनी के शेयरों का प्राइस बैंड 186-187 रुपए प्रति शेयर है और यह 10 मार्च को बंद होगा। ट्रैवल कंपनी EasyMyTrip वेबसाइट चलाती है। कंपनी का प्लान इश्यू से 500 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है।

इश्यू जारी करने से पहले कंपनी 187 रुपए प्रति शेयर के मुताबिक, 229.5 करोड़ रुपए जुटा चुकी है। कंपनी ने यह फंड HSBC ग्लोबल इनवेस्टमेंट फंड्स, नोमुरा, टाटा ट्रस्टी कंपनी, आदित्य बिड़ला सनलाइफ इंश्योरेंस कंपनी, सुंदरम म्यूचुअल फंड, बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी और निप्पॉन लाइफ इंडिया ट्रस्टी कंपनी से जुटाया है।

मिंट के मुताबिक, UnlistedArena.com के फाउंडर अभय दोषी ने कहा कि ग्रे मार्केट में Easy Trip Planners 160-165 रुपए प्रति शेयर पर स्टेबल बना हुआ है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।