EPACK Durable IPO: रूम एसी और इसके पार्ट्स बनाने वाली ईपैक ड्यूरेबल ने आईपीओ खुलने से पहले 18 एंकर निवेशकों से 192.02 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। एंकर निवेशकों को 230 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। 640 करोड़ रुपये का इसका आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 19 जनवरी से 23 जनवरी तक खुला रहेगा। यह इश्यू नए शेयरों का है और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयर जारी होंगे। अब ग्रे मार्केट में बात करें तो आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से इसके शेयर 31 रुपये यानी 13.48 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर ही निवेश से जुड़ा फैसला लेना चाहिए।
