Essen Speciality Films IPO : अंतिम दिन हुई पैसों की बारिश, 71 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

ग्रे मार्केट में इस IPO को लेकर जबरदस्त क्रेज है। यह इश्यू आज अनलिस्टेड मार्केट में 50 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इसका मतलब है कि कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 157 रुपये के भाव पर हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 46 फीसदी का शानदार मुनाफा होगा

अपडेटेड Jun 27, 2023 पर 9:47 PM
Essen Speciality Films के आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है।

Essen Speciality Films IPO : प्लास्टिक प्रोडक्ट्स बनाने और एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी Essen Speciality Films के आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। आज 27 जून को सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन यह इश्यू कुल मिलाकर 71.03 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इस इश्यू को ऑफर पर 61.99 लाख शेयरों की तुलना में 29.28 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है। इस आईपीओ के लिए कंपनी ने 101-107 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था। कंपनी इसके जरिए 66 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।

अलग-अलग कैटेगरी में कैसा रहा रिस्पॉन्स

इस आईपीओ के तहत सभी कैटेगरी में निवेशकों ने जमकर दांव लगाया है। आंकड़ों के मुताबिक रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्से को 68.07 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। इसके अलावा, नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) की कैटेगरी को 112.21 गुना और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के हिस्से को 45.26 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।


ग्रे मार्केट में क्या है स्थिति

ग्रे मार्केट में इस आईपीओ को लेकर जबरदस्त क्रेज है। यह इश्यू आज अनलिस्टेड मार्केट में 50 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इसका मतलब है कि कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 157 रुपये के भाव पर हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 46 फीसदी का शानदार मुनाफा होगा।

कंपनी के बारे में

कंपनी होम इंप्रुवमेंट और फर्निशिंग इंडस्ट्री के काम में माहिर है। इन प्रोडक्ट्स की सप्लाई आइकिया, वॉलमार्ट, Kmart, बेड बाथ एंड बियॉन्ड, रुस्टा, रनस्वेन, कोल्स, और क्रोगर जैसी फेमस मल्टीनेशनल रिटेल चेन को की जाती है। भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स और इंडस्ट्री ने कंपनी को 'टू स्टार एक्सपोर्ट हाउस' के रूप में स्वीकार किया है। GYR कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड एकमात्र लीड मैनेजर है और बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इश्यू का रजिस्ट्रार है। SMC ग्लोबल सिक्योरिटीज लिमिटेड कंपनी के लिए मार्केट मेकर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।