Euro Pratik Sales IPO: सजावटी वॉल पैनल बनाने वाली प्रमुख कंपनी Euro Pratik Sales का ₹451.31 करोड़ का आईपीओ सोमवार, 16 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया था। पहले दिन यह आईपीओ 23% सब्सक्राइब हो गया था। आज इसके सब्सक्रिप्शन का दूसरा दिन है और यह 62% सब्सक्राइब हो गया है। NSE के आंकड़ों के अनुसार, इस आईपीओ में पेश किए गए 1,34,64,781 शेयरों के मुकाबले 82,88,220 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुई हैं। गैर-संस्थागत निवेशकों (NIIs) के लिए आरक्षित हिस्सा 109% सब्सक्राइब हो गया है, जबकि रिटेल निवेशकों (RIIs) के हिस्से को 60% और योग्य संस्थागत खरीदारों (QIBs) के कोटे को 26% सब्सक्रिप्शन मिला है।
