Exicom Tele-Systems IPO : 5 मार्च को लिस्टिंग पर कितना होगा मुनाफा? जानिए एक्सपर्ट्स की राय और लेटेस्ट GMP अपडेट

Exicom Tele-Systems IPO : सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक यह इश्यू 129.53 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसे कुल 236.04 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 1.82 करोड़ शेयर हैं। नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 152.22 गुना सब्सक्राइब हुआ है

अपडेटेड Mar 04, 2024 पर 9:30 PM
Exicom Tele Systems IPO : EV चार्जर बनाने वाली कंपनी एक्सिकॉम टेली-सिस्टम्स के शेयरों की लिस्टिंग कल यानी 5 मार्च को होने वाली है।

Exicom Tele Systems IPO : EV चार्जर बनाने वाली कंपनी एक्सिकॉम टेली-सिस्टम्स के शेयरों की लिस्टिंग कल यानी 5 मार्च को होने वाली है। आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। ऐसे में एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि कल मजबूत लिस्टिंग देखने को मिल सकती है। वहीं, ग्रे मार्केट से भी लिस्टिंग को लेकर पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। इस आईपीओ का ऑफर साइज 429 करोड़ रुपये है। आईपीओ का प्राइस बैंड 135-142 रुपये प्रति शेयर रखा गया था।

Exicom Tele Systems IPO पर क्या है एक्सपर्ट्स की राय

पेस 360 के चीफ ग्लोबल स्ट्रेजिस्ट अमित गोयल ने कहा, "ईवी चार्जिंग इंफ्रा और पावर मैनेजमेंट सॉल्यूशन प्रोवाइडर में फर्स्ट मूवर कंपनी के पास ईवी चार्जिंग सेगमेंट में 60 फीसदी मार्केट शेयर है और यह ग्लोबल लेवल पर कन्वेंशनल फ्यूल से ईवी व्हीकल में बदलाव के साथ उज्ज्वल संभावनाओं के लिए तैयार है।"


मेहता इक्विटीज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट प्रशांत तापसे का कहना है कि EV स्ट्रक्चरल ग्रोथ के लिए एक्सिकॉम की बेहतर स्थिति को देखते हुए 142 रुपये के इश्यू प्राइस से दोगुने भाव पर मजबूत लिस्टिंग की उम्मीद है। स्टॉक्सबॉक्स के रिसर्च एनालिस्ट ध्रुव मुदराड्डी का मानना है कि कंपनी ग्लोबल टेलीकम्युनिकेशन में एक अहम खिलाड़ी के रूप में अच्छी स्थिति में है।

Exicom Tele Systems IPO : ग्रे मार्केट का लेटेस्ट अपडेट

एक्सिकॉम टेली-सिस्टम्स के शेयर लिस्टिंग से एक दिन पहले 160 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 302 रुपये के भाव पर हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 112.68 फीसदी का मुनाफा होगा। इसका मतलब है कि निवेशकों का पैसा सीधे डबल होने की संभावना है।

Exicom Tele Systems IPO : करीब 130 गुना भरा इश्यू

सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक यह इश्यू 129.53 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसे कुल 236.04 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 1.82 करोड़ शेयर हैं। नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 152.22 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं, रिटेल इनवेस्टर्स के हिस्से को 119.59 गुना और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 121.80 गुना भरा है।

Exicom Tele-Systems के बारे में

एक्सिकॉम टेली-सिस्टम्स एक पावर मैनेजमेंट सॉल्यूशन प्रोवाइडर है। यह दो बिजनेस वर्टिकल के तहत संचालित होता है। पहला है- EV चार्जर बिजनेस, जिसके तहत भारत में रेसिडेंशियल, बिजनेस और पब्लिक चार्जिंग उपयोग के लिए स्मार्ट चार्जिंग सिस्टम प्रोवाइड किया जाता है।

दूसरा बिजनेस वर्टिकल पावर सॉल्यूशन बिजनेस है, जिसमें यह भारत और विदेशों में टेलीकम्युनिकेशन साइट्स और एंटरप्राइस एनवायरनमेंट में ओवरऑल एनर्जी मैनेजमेंट प्रदान करने के लिए डिजिटल इन्फ्रॉस्ट्रक्चर टेक्नोलॉजी को डिजाइन, मैन्युफैक्चर और सर्विस प्रदान करता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।