Fino Payments Bank IPO: आखिरी दिन अब तक 96% सब्सक्राइब हुआ इश्यू, जानें क्या है GMP

Fino Payments Bank अपने इश्यू से 1200 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है

अपडेटेड Nov 02, 2021 पर 4:51 PM
Story continues below Advertisement

बिडिंग के तीसरे और आखिरी दिन मंगलवार को Fino Payments Bank के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) को अब तक 65 प्रतिशत सब्सक्राइब किया गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, 2 नवंबर को दोपहर 12:09 बजे तक, फिनटेक कंपनी की इनिशियल शेयर सेल में 1.2 करोड़ शेयर्स के इश्यू साइज के मुकाबले कुल 1.1 करोड़ शेयर्स के लिए 96 प्रतिशत सब्सक्राइब किया गया है।

आंकड़ों से पता चलता है कि IPO के दूसरे दिन सोमवार को इश्यू को 87 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला, जिसमें 99.9 लाख शेयरों के लिए बोली लगाई गई। रिटेल इनवेस्टर पोर्शन को 4.7 गुना सब्सक्राइब किया और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन 10 प्रतिशत सब्सक्राइप हुआ था।

IPO, ​​जो शुक्रवार को बिड के लिए खुला था, मंगलवार, 2 नवंबर को बंद होगा। Fino Payments अपने इश्यू से 1200 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है। कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 560-577 रुपए है।

Sigachi, SJS एंटरप्राइजेज सहित 6 कंपनियों का आ रहा IPO, जानें ग्रे मार्केट में क्या चल रहा है इनका भाव

IPO में 300 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू और 900 करोड़ रुपए का ऑफर फॉर सेल शामिल है। IPO के बाद प्रमोटर्स और प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 100 प्रतिशत से घटकर 75 प्रतिशत हो जाएगी।

Fino Payments में न्यूनतम 25 शेयरों के लिए बोली लगाई जा सकती है। एक्सिस कैपिटल, CLSA, ICICI सिक्योरिटीज और नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी IPO के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं।


जबकि IPO का 75 प्रतिशत QIB कैटेगरी के लिए रिजर्व है, 15 प्रतिशत नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए और 10 प्रतिशत रिटेल इनवेस्टर्स के लिए है।

Fino Payments Bank फंड का इस्तेमाल आने वाले सालों में कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए टियर 1 कैपिटल बेस को मजबूत करने में करेगा। बैंक के पास 54 ब्रांचेज, 130 कस्टमर सर्विस पॉइंट और लगभग 17,430 बैंकिंग कॉरेसपॉन्डेंट्स हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।