आगामी हफ्ते प्राइमरी मार्केट में गतिविधियां तेज रहेंगी। 19 फरवरी से शुरू हो रहे इस हफ्ते में कुल IPO लॉन्च होंगे और 7 कंपनियों की लिस्टिंग एक्सचेंजों में होगी। जिन 5 कंपनियों के IPO आने हैं, उनमें 2 मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं और इनका इरादा पब्लिक इश्यू के जरिये 2,000 से 2,500 करोड़ रुपये जुटाना है।
जुनिपर होटल्स (Juniper Hotels)
आगामी हफ्ते सबसे बड़ा IPO जुनिपर होटल्स का होगा। यह IPO 21 फरवरी को खुलेगा और 23 फरवरी को बंद होगा। 1,800 करोड़ रुपये के इस IPO में सिर्फ नए शेयर जारी किए जाएंगे और इसका मालिकाना हक सर्राफ होटल्स के पास है। इस इश्यू के लिए प्राइस ब्रैंड 342-360 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी के पास 7 होटल और कई सर्विस अपार्टमेंट हैं। ज्यादातर होटल हयात ब्रांड के तहत हैं। कंपनी IPO से हासिल कुल रकम में से 1,500 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज का भुगतान करने में करेगी। सितंबर 2023 के मुताबिक, कंपनी की कुल उधारी 2,252.75 करोड़ रुपये थी।
कोलकाता की हॉस्पिटल चेन GPT हेल्थकेयर अपना पब्लिक इश्यू 22 फरवरी को लॉन्च करेगी और यह इश्यू 26 फरवरी को बंद हो जाएगा। प्राइस बैंड का ऐलान 19 फरवरी को किया जाएगा। हालांकि, सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि इसका IPO साइज 450-550 करोड़ रुपये का होगा। इस IPO के तहत 40 करोड़ के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि ऑफर फॉर सेल के तहत 2.6 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी। GPT पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में ILS ब्रांड के तहत 4 हॉस्पिटल ऑपरेट करती है, जिसकी कुल क्षमता 561 बेड है। कंपनी IPO से हासिल रकम का इस्तेमाल कर्ड चुकाने और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए करेगी।
जेनिथ ड्रग्स (Zenith Drugs)
इंदौर की फार्मास्युटिकल कंपनी अपना पहला पब्लिक इश्यू 19 फरवरी को लॉन्च करेगी और इसका सब्सक्रिप्शन 22 फरवरी को बंद हो जाएगा। इसका प्राइस बैंड 75-79 करोड़ रुपये प्रति शेयर है। इस IPO के तहत 51.48 लाख नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। फंड का इस्तेमाल नई यूनिट स्थापित करने के लिए मशीनरी और इक्विपमेंट खरीदने में किया जाएगा
डीम रोल टेक (Deem Roll Tech)
यह SME सेगमेंट का दूसरा IPO है, जो 20 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा और इसके लिए सब्सक्रिप्शन की आखिरी तारीख 22 फरवरी है। स्टील और एलॉय रोल्स बनाने वाली इस कंपनी का इरादा इस IPO के जरिये 29.26 करोड़ रुपये जुटाने का है। IPO के तहत 22.68 लाख इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। यह फिक्स्ड प्राइस इश्यू है, जिसकी कीमत 129 रुपये प्रति शेयर है। गुजरात की यह कंपनी इस रकम का इस्तेमाल अपने एक्सपैंशन प्लान के तहत करेगी।
सद्भाव शिपिंग (Sadhav Shipping) IPO
मुंबई की यह कंपनी 23 फरवरी को अपना IPO लॉन्च करेगी। यह IPO 38.18 करोड़ रुपये का है। इसके लिए बिडिंग की आखिरी तारीख 27 फरवरी है। IPO की प्राइस 95 रुपये प्रति शेयर है। सद्धाव शिपिंग इस रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, कैपिटल एक्सपेंडिचर आदि में करेगी।
आगामी हफ्ते में कुल 7 कंपनियों की लिस्टिंग होनी है, जिनमें मेनबोर्ड सेगमेंट की कंपनी विभोर स्टील ट्यूब्स भी शामिल है। स्टील ट्यूब और पाइप बनाने वाली इस कंपनी की लिस्टिंग 20 फरवरी को होगी। 72 करोड़ के इस IPO को 299 गुना सब्सक्रिप्शन मिलेगा। बाकी 6 कंपनियां SME सेगमेंट से हैं, जिनमें एस्कोनेट टेक्नोलॉजीज थाई कास्टिंग आदि शामिल हैं।