Gabion Technologies IPO: 826x सब्सक्राइब हुए आईपीओ की कल होगी लिस्टिंग, लेटेस्ट GMP से है बंपर मुनाफे की उम्मीद

Gabion Technologies IPO: कंपनी के ₹29.16 करोड़ के आईपीओ को कुल 825 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। NII निवेशकों ने सबसे ज्यादा उत्साह दिखाते हुए 1,467 गुना सब्सक्राइब किया। रिटेल निवेशकों ने अपने कोटे को 867 गुना से अधिक भरा। वहीं QIBs ने इसे 271 गुना सब्सक्राइब किया

अपडेटेड Jan 12, 2026 पर 3:41 PM
Story continues below Advertisement
इसके लेटेस्ट GMP से लिस्टिंग के दिन बड़े मुनाफे की उम्मीद जताई जा रही है

Gabion Technologies IPO: स्टील गैबियंस और जियोसिंथेटिक्स सॉल्यूशन प्रोवाइड करने वाली कंपनी गैबियन टेक्नोलॉजीज का IPO कल, यानी 13 जनवरी को शेयर बाजार पर दस्तक देने जा रहा है। पिछले सप्ताह बंद हुए इस IPO को निवेशकों की ओर से ऐतिहासिक रिस्पांस मिला था। इसके लेटेस्ट GMP से लिस्टिंग के दिन बड़े मुनाफे की उम्मीद जताई जा रही है।

सब्सक्रिप्शन का टूटा रिकॉर्ड

कंपनी के ₹29.16 करोड़ के आईपीओ के लिए बोली लगाने वालों की कतार बहुत लंबी रही। इस आईपीओ को कुल 825.99 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। NII निवेशकों ने सबसे ज्यादा उत्साह दिखाते हुए 1,467 गुना सब्सक्राइब किया। रिटेल निवेशकों ने अपने कोटे को 867 गुना से अधिक भरा। वहीं QIBs ने इसे 271 गुना सब्सक्राइब किया।


कैसी है कंपनी?

2008 में स्थापित यह कंपनी स्टील गैबियंस यानी बाढ़ और भूस्खलन रोकने वाली जालियां बनाती है और जियोटेक्निकल इंजीनियरिंग समाधान देती है। वित्त वर्ष 2025 में राजस्व में 4% की मामूली गिरावट के बावजूद, कंपनी का शुद्ध लाभ (PAT) सालाना आधार पर 14% बढ़ा है।

कितना है ग्रे मार्केट प्रीमियम?

आईपीओ मार्केट के विशेषज्ञों के अनुसार, 'अनलिस्टेड मार्केट' में कंपनी के शेयर शानदार प्रदर्शन कर रहे है। ₹81 के ऊपरी प्राइस बैंड के मुकाबले इसके शेयर ₹35 के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे है। इसकी लिस्टिंग ₹116 के आसपास लिस्ट हो सकता है, जो निवेशकों को पहले ही दिन 43.21% का मोटा मुनाफा दे सकता है।

ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

इसका अलॉटमेंट फाइनल हो चुका है, आप नीचे दिए गए तरीकों से चेक कर सकते हैं कि आपको शेयर मिले हैं या नहीं:

रजिस्ट्रार Kfin Technologies के जरिए:

  • Kfintech IPO Status पोर्टल पर जाएं।
  • 'Select IPO' में 'Gabion Technologies Limited' चुनें।
  • अपना PAN नंबर या एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।
  • 'Submit' पर क्लिक करें; स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा।

BSE वेबसाइट के जरिए:

  • BSE Allotment Check पर जाएं।
  • Issue Type में 'Equity' और Issue Name में कंपनी का नाम चुनें।
  • PAN या एप्लीकेशन नंबर डालकर 'Search' करें।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।