Get App

Gaja Capital IPO 33 गुना भरकर बंद, अब आज, 24 अगस्त को अलॉटमेंट; ऐसे चेक करें शेयर मिले या नहीं

Gaja Capital IPO की NSE और BSE पर 26 अगस्त को लिस्टिंग अच्छी रह सकती है। ग्रे मार्केट में शेयर 10.62 प्रतिशत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। IPO में ₹450 करोड़ के 2.81 करोड़ नए शेयर जारी हुए। IPO से पहले कंपनी ने एंकर इन्वेस्टर्स से ₹165 करोड़ जुटाए

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Aug 24, 2026 पर 8:38 AM
Gaja Capital IPO 33 गुना भरकर बंद, अब आज, 24 अगस्त को अलॉटमेंट; ऐसे चेक करें शेयर मिले या नहीं
गजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट, Gaja Capital के नाम से कमर्शियल तौर पर काम करती है।

गजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट का IPO 19 अगस्त को खुला था और 21 अगस्त को बंद हो गया। ₹550 करोड़ के इस पब्लिक इश्यू को 32.98 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 45.87 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 65.63 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 11.61 गुना भरा। अब आज, 24 अगस्त को अलॉटमेंट फाइनल होने का इंतजार है। गजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट, Gaja Capital के नाम से कमर्शियल तौर पर काम करती है।

यह भारत पर केंद्रित फंड्स (जिनमें कैटेगरी I और कैटेगरी II अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स शामिल हैं) के लिए इन्वेस्टमेंट मैनेजर के तौर पर और भारत में कंपनियों को कैपिटल देने वाले ऑफशोर फंड्स के लिए एडवाइजर के तौर पर काम करती है।

जिन लोगों ने गजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट के IPO में पैसे लगाए हैं, वे इसकी रजिस्ट्रार MUFG Intime India Pvt.Ltd. और स्टॉक एक्सचेंज BSE की वेबसाइट के जरिए अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसकी प्रोसेस इस तरह है...

BSE पर कैसे करें चेक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें