Go Fashion IPO: 17 नवंबर को खुलेगा इश्यू, 655-690 रुपये तय हुआ प्राइस बैंड, जानिए बाकी डिटेल्स

Go Fashion IPO: एंकर निवेशक 16 नवंबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे

अपडेटेड Nov 12, 2021 पर 4:33 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Go Fashion IPO

गो कलर्स ब्रांड नाम से महिलाओं के कपड़े बेचने वाली कंपनी गो फैशन इंडिया लिमिटेड (Go Fashion) ने अपने 1,014 करोड़ रुपये के इनीशयल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए 655-690 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।

कंपनी ने शुक्रवार को वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उसका IPO 17 नवंबर को खुल रहा है और यह 22 नवंबर को बंद होगा। वहीं एंकर निवेशक एक दिन पहले यानी 16 नवंबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।

कंपनी के मुताबिक, IPO के तहत 125 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और 888.6 करोड़ रुपये का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) लाया जाएगा। ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के तहत कंपनी प्रमोटर्स और शेयरहोल्डर्स अपने करीब 12,878,389 करोड़ इक्विटी शेयरों को बिक्री के लिए पेश करेंगे।


कंपनी के प्रमोटर- PKS परिवार ट्रस्ट और VKS ट्रस्ट अपने 7.45 लाख शेयर बेचेगा। वहीं कंपनी के निवेशकों में शामिल सिकोइया कैपिटल इंडिया इंवेस्टमेंट्स IV अपने 74.98 लाख शेयरों बेचेगी। जबकि इंडिया एडवांटेज फंड S4 I 33.11 लाख और डायनमिक इंडिया फंड एस4आई 5.76 लाख शेयरों को बिक्री के लिए रखेगी।

IPO के लिए 21 शेयरों के लॉट के हिसाब से बोली लगाई जाती है। आईपीओ के ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से, रिटेल निवेशक को एक लॉट की बोली लगाने के लिए 14,490 रुपये निवेश करने होंगे। अधिकतम 13 लॉट के लिए होली लगाई जा सकती है।

कंपनी ने बताया कि आईपीओ से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों का पूरा करने और 120 नए ब्रांड स्टोर खोलने में किया जाएगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।