Go Fashion IPO: आज खुला इश्यू, जानिए क्या इसमें निवेश करना ठीक है?

Go Fashion IPO: कंपनी का इश्यू 17 नवंबर को खुलेगा और 21 नवंबर को बंद होगा

अपडेटेड Nov 17, 2021 पर 7:26 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Go Fashion का इश्यू आज खुला और 22 नवंबर को

Go Fashion IPO: विमंस वियर ब्रांड Go Colours चलाने वाली कंपनी Go Fashion का IPO आज यानी 17 नवंबर को खुल रहा है। Go Fashion ने 1014 करोड़ रुपए का इश्यू लॉन्च किया है। इसका प्राइस बैंड 655-690 रुपए है। कंपनी का इश्यू 22 नवंबर को बंद होगा। Go Fashion के IPO में 125 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू और 12,878,389 करोड़ रुपए के शेयर ऑफर फॉर सेल में बेचे जाएंगे।

क्या चल रहा है GMP?

Go Fashion के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम 530 रुपए है। यह एक दिन पहले के मुताबिक 100 रुपए ज्यादा है। बाजार के जानकारों का मानना है कि Go Fashion के IPO के ग्रे मार्केट प्रीमियम से इस बात का अंदाजा लग रहा है कि निवेशक इसे कितना पसंद कर रहे हैं। कंपनी के शेयर 30 नवंबर को लिस्ट होने वाले हैं।


क्या करें निवेशक?

Angel Broking के मुताबिक, वैल्यूएशन के लिहाज से देखें तो इश्यू जारी होने के बाद FY 2020 के लिए कंपनी का EV/EBITDA -30.2X है। यह कंपनी की प्रतिद्वंदी कंपनी TCNS Clothing के बराबर ही है। Go Fashion के रेवेन्यू ग्रोथ का ट्रैक रिकॉर्ड काफी अच्छा है। हायर ऑपरेटिंग मार्जिन और हाई रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) भी TCN Clothing के जैसा ही है।

Angel Broking के मुताबिक, कंपनी का वैल्यूएशन वाजिब लेवल पर है और इस आधार पर ब्रोकरेज फर्म ने इसके IPO में निवेश की सलाह दी है। हालांकि बाजार के जानकारों ने निवेशकों को चेताया है कि सिर्फ ग्रे मार्केट प्रीमियम को आधार बनाकर निवेश नहीं करना चाहिए। निवेश करने से पहले कंपनी की वित्तीय स्थिति को समझना जरूरी है।

Mint के मुताबिक, प्रॉफिटमार्ट सिक्योरिटीज के रिसर्च हेड अविनाश गोरक्षकर ने कहा, "ग्रे मार्केट प्रीमियम लिस्टिंग गेन की गारंटी नहीं है। इसलिए, हर किसी को कंपनी की वित्तीय स्थिति को देखना चाहिए।" उन्होंने कहा, "1013.61 करोड़ रुपए के IPO में सिर्फ 125 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू है। साथ ही इश्यू का वैल्यूएशन भी ज्यादा है। टैक्सटाइल सेक्टर में हालिया चर्चा के कारण इस इश्यू में कुछ तेजी की उम्मीद की जा सकती है। इसलिए, बिडर्स को सलाह दी जाती है कि वे GMP पर निर्भर होने के बजाय कंपनी की बैलेंस शीट को बहुत बारीकी से देखें।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।