Go Fashion IPO: कल होगा शेयरों का अलॉटमेंट, जानें कैसे करें ऑनलाइन चेक और कितना चल रहा लेटेस्ट GMP

Go Fashion IPO को निवेशकों की तरफ से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और यह 135.46 गुना अधिक सब्सक्राइब हुआ

अपडेटेड Nov 24, 2021 पर 6:03 PM
Story continues below Advertisement
Go Fashion IPO

गो फैशन के आईपीओ (Go Fashion IPO) को निवेशकों की तरफ से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। अब लोगों को Go Fashion के शेयरों का एलॉटमेंट का इंतजार है, जिसे कल यानी गुरुवार को होने का अनुमान है। Go Fashion, महिलाओं के अग्रणी बॉटम-वियर ब्रांड Go Colors की ऑपरेटर है।

शेयर मार्केट में जारी हालिया बिकवाली और पेटीएम के आईपीओ के खराब लिस्टिंग के बावजूद 17 से 22 नवंबर के बीच खुले Go Fashion IPO को 135.46 गुना अधिक सब्सक्राइब हुआ।

जानें ऑनलाइन कैसे चेक करें शेयरों का अलॉटमेंट

कंपनी अपने शेयरों का अलॉटमेंट 25 नवंबर तक कर देगी। निवेशकों को शेयर अलॉट हुआ या नहीं, यह जानने के लिए वह BSE की वेबसाइट या IPO रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।


IPO Registrar की वेबसाइट खोलने के बाद निवेशकों का तीन स्टेप फॉलो करने होंगे-

1. सबसे पहले https://kcas.kfintech.com/ipostatus/ इस लिंक पर विजिट करें।

2. IPO का चुनाव करें (Go Fashion India Limited)

3. इसके बाद आईपीओ एप्लिकेशन नंबर, DPID/क्लाइंट ID, या PAN नंबर में से कोई एक विकल्प चुनें।

4. जो भी विकल्प चुना है, उससे जुड़ी डिटेल डाले।

5. फिर अंत में Captcha डाले और सबमिट कर दें।

इसके अलावा अगर आप BSE की वेबसाइट से भी अलॉटमेंट चेक कर सकते हैं-

1. सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx इस लिंक पर विजिट करें

2. एप्लिकेशन नंबर और PAN नंबर डाले।

3. फिर (I'm not a robot) लिखे वाले बॉक्स पर टिक करें और फिर सर्च पर क्लिक करें।

जिन निवेशकों को शेयर अलॉट नहीं होंगे उनके खाते में 26 नवंबर से पैसे रिफंड करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं जिन निवेशकों को शेयर अलॉट होगा, उनके डिमैट खाते में शेयर 29 नवंबर को क्रेडिट होंगे।

Go Fashion IPO GMP

गो कलर्स के शेयरों की ग्रे मार्केट में भी मजबूत मांग देखी जा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को ग्रे मार्केट में Go Colors के शेयर 1040 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहे थे, जो आईपीओ के ऊपरी प्राइस बैंड 690 रुपये से करीब 51 पर्सेंट अधिक है। एक्सपर्ट का मानना है कि ग्रे मार्केट में 50 पर्सेंट से अधिक प्रीमियम पर शेयर का ट्रेड होना इस बात का संकेत है कि यह पहले दिन निवेशकों का अच्छा लिस्टिंग गेन दे सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।