Get App

Go Fashion IPO: आज होगा अलॉटमेंट, ऐसे चेक करें स्टेटस, जानिए लिस्टिंग से पहले क्या चल रहा है GMP

Go Fashion के शेयरों की लिस्टिंग 30 नवंबर को BSE और NSE पर हो सकती है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 25, 2021 पर 10:46 AM
Go Fashion IPO: आज होगा अलॉटमेंट, ऐसे चेक करें स्टेटस, जानिए लिस्टिंग से पहले क्या चल रहा है GMP
Go Fashion के शेयरों का अलॉटमेंट आज होगा

Go Fashion IPO: महिलाओं के लिए बॉटम वियर बनाने वाली कंपनी Go Fashion के शेयरों का अलॉटमेंट आज होने वाला है। कंपनी का इश्यू 135.46 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी ने 1013.6 करोड़ रुपए का IPO जारी किया था।

कंपनी ने 125 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू जारी किया था जबकि 12,878,389 इक्विटी शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचे गए हैं। कंपनी का इश्यू प्राइश 655-699 रुपए था। इश्यू जारी करने से पहले Go IPO ने एंकर इनवेस्टर्स से 456 करोड़ रुपए जुटाए थे।

Go Fashion के शेयरों का अलॉटमेंट आज होगा। जिन लोगों को कंपनी के शेयर मिलेंगे उनके डिमैट अकाउंट में ये शेयर 29 नवंबर तक नजर आने लगेंगे। जिन लोगों को इसके शेयर नहीं मिलेंगे उनका पैसा भी 29 नवंबर तक वापस आ जाएंगे। Go Fashion के शेयरों की लिस्टिंग 30 नवंबर को BSE और NSE पर हो सकती है।

Go Fashion IPO की रजिस्ट्रार कंपनी KFintech Private Limited है। अगर आपने भी इस IPO में निवेश किया था तो ऐसे अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें