Gopal Snacks IPO: गोपाल स्नैक्स का इश्यू 6 मार्च को खुला। लेकिन इसकी ओपनिंग शानदार नहीं रही। दिन भर के कारोबार के अंत में Gopal Snacks का इश्यू 43 फीसदी सब्सक्राइब हुआ था। रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा 73 फीसदी भरा है। नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा पहले दिन सिर्फ 29 फीसदी भरा है। जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के हिस्से में कोई बुकिंग नहीं हुई है। कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्से में 1.36 गुना बुकिंग हुई है।
Gopal Snacks का इश्यू 6 मार्च को खुला और 11 मार्च को बंद होगा। गोपाल स्नैक्स राजकोट की कंपनी है। इसने एंकर इनवेस्टर्स से 193.94 करोड़ रुपए जुटाए हैं।
Gopal Snacks के शेयरों का इश्यू प्राइस 381-401 रुपए है। इसके शेयरों का लॉट साइज 37 शेयरों का है। यानि निवेशकों को कम से कम 37 शेयर के लिए बोली लगानी है।
इस इश्यू में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स की हिस्सेदारी 50 फीसदी है। जबकि 15 फीसदी शेयर नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व है। वहीं रिटेल निवेशकों के लिए 35 फीसदी स्टेक रिजर्व रखा गया है।
Gopal Snacks IPO: कौन हैं कंपनी के प्रमोटर्स?
गोपाल स्नैक्स की प्रमोटर कंपनी Gopal Agriproducts, दक्षाबेन बिपिनभाई हदवानी और बिपिनभाई विट्ठलभाई हदवानी है।
गोपाल ब्रांड के तहत कंपनी कई तरह के नमकीन बेचती है। कंपनी पापड़, मसाले और नमकीन और गठिया के साथ वेफर्स जैसे वेस्टर्न स्नैक्स भी बेचती है।
क्या चल रहा है Gopal Snacks का GMP
गोपाल स्नैक्स का ग्रे मार्केट प्रीमियम यानि GMP 51 है। इससे संकेत मिलता है कि गोपाल स्नैक्स के शेयर ग्रे मार्केट में 452 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं। यह कंपनी के 401 रुपए के इश्यू प्राइस से 12.72 फीसदी ज्यादा है।