इंफ्रा सेक्टर की एक और कंपनी स्टॉक मार्केट में जबरदस्त एंट्री मारने वाली है। इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी जी आर इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड (G R Infraprojects Ltd- GRIL) अपना IPO 7 जुलाई को लॉन्च करेगी और यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 9 जुलाई तक खुला रहेगा। कंपनी की लिस्टिंग BSE और NSE पर 19 जुलाई को होने की संभावना है।

GRIL इस IPO में ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिये 5 रुपये फेस वैल्यू वाले 1.15 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करेगी। ये शेयर कंपनी के प्रमोटर्स और मौजूदा इंवेस्टर्स जारी करेंगे। कंपनी इस पब्लिक इश्यू के लिए कोई फ्रेश शेयर इश्यू नहीं करेगी। फ्रेश शेयर इश्यू नहीं होने की वजह से कंपनी को इस IPO के जरिये जुटाये गए फंड्स में से कोई हिस्सा नहीं मिलेगा।

इस IPO लिए GR Infraprojects के प्रमोटर लोकेश बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड 11.42 लाख शेयर जारी करेगी। इससे कंपनी में लोकेश बिल्डर्स की हिस्सेदारी 33% कम हो जाएगी। इसके अलावा प्रमोटर ग्रुप Jasamrit Premises, Jasamrit Fashions आदि कुल 3.07 लाख शेयर बेचेंगे।

इस IPO के जरिये GRIL से इंडिया बिजनेस एक्सीलेंस फंड और इंडिया बिजनेस एक्सीलेंस फंड 1 एग्जिट कर जाएंगे। यानी ये दोनों फंड्स अपनी पूरी हिस्सेदारी 95.73 लाख शेयर इस IPO में बेच देंगे। इनके अलावा कंपनी के इंवेस्टर प्रदाप अग्रवाल भी अपने 5 लाख इक्विटी शेयर में से कुछ शेयर बेचेंगे।

इस IPO के लिए G R Infraprojects ने HDFC Bank, ICICI सिक्योरिटीज, कोटक महिंद्रा बैंक और मोतीलाल ओसवाल को इंवेस्टमेंट एडवायजर नियुक्त किया है। वहीं, SBI कैपिटल मार्केट्स और Enquires Capital बुक लीड रनिंग मैनेजर हैं। जबकि इस पब्लिक इश्यू की रजिस्ट्रार KFin Technologies है।

इस IPO में कंपनी के कर्मचारियों के लिए 2.25 लाख शेयर रिजर्व हैं। GRIL की पीयर कंपनियां जो स्टॉक मार्केट में लिस्ट हो चुकी हैं, उनमें KNR कंस्ट्रक्शंस, PNC इंफ्राटेक, HG इंफ्रा इंजीनियरिंग, दिलीप बिल्डकॉन, अशोका बिल्डकॉन, IRB Infrastructure Developers और Sadbhav Engineering शामिल हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।