Grill Splendour Services IPO : पहले दिन 2.16 गुना सब्सक्राइब, रिटेल निवेशकों ने दिखाई दिलचस्पी

Grill Splendour Services IPO : इसे कुल 28.15 लाख शेयरों की बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 13.03 लाख शेयर हैं। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 18 अप्रैल तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 16.47 करोड़ रुपये जुटाने का है। कंपनी ने इश्यू के लिए 120 रुपये का ऑफर प्राइस तय किया है

अपडेटेड Apr 15, 2024 पर 8:29 PM
ग्रिल स्प्लेंडर सर्विसेज के आईपीओ को आज सब्सक्रिप्शन के पहले दिन निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

Grill Splendour Services IPO : ग्रिल स्प्लेंडर सर्विसेज के आईपीओ को आज सब्सक्रिप्शन के पहले दिन निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 15 अप्रैल को यह इश्यू कुल 2.16 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 28.15 लाख शेयरों की बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 13.03 लाख शेयर हैं। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 18 अप्रैल तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 16.47 करोड़ रुपये जुटाने का है। कंपनी ने इश्यू के लिए 120 रुपये का ऑफर प्राइस तय किया है।

Grill Splendour Services IPO : सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

इस आईपीओ में सबसे अधिक दिलचस्पी रिटेल निवेशकों ने दिखाई है। रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा 3.94 गुना सब्सक्राइब हो गया है। वहीं, NII के हिस्से को अब तक 37 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला है।


बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ग्रिल स्प्लेंडर सर्विसेज आईपीओ के लिए रजिस्ट्रार है, जबकि इन्वेंचर मर्चेंट बैंकर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है। ग्रिल स्प्लेंडर सर्विसेज आईपीओ के लिए रिखव सिक्योरिटीज मार्केट मेकर है।

Grill Splendour Services IPO से जुड़ी डिटेल

इस आईपीओ के लिए 1,200 शेयरों का लॉट साइज तय किया गया है। रिटेल निवेशकों को इसमें कम से कम 144,000 रुपये का निवेश करना होगा। इस आईपीओ के तहत 13.72 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। वहीं, इसमें ऑफर फॉर सेल के तहत कोई बिक्री नहीं होगी। कंपनी के प्रमोटर श्रीनिधि वी राव, वंदना श्रीनिधि राव और विवेक विजयकुमार सूद हैं।

इश्यू से प्राप्त फंड का इस्तेमाल कर्ज के भुगतान (₹11.15 करोड़) के लिए किया जाना है। इसके अलावा, अतिरिक्त वर्किंग कैपिटल जरूरतों की फंडिंग के लिए (₹1 करोड़), सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य (₹ 3.95 करोड़), के लिए और ऑफर खर्च ( ₹37.36 लाख) के लिए भी फंड का इस्तेमाल करने की योजना है।

Grill Splendour Services के बारे में

ग्रिल स्प्लेंडर सर्विसेज की स्थापना नवंबर 2019 में हुई है। कंपनी के पास मुंबई में 17 रिटेल आउटलेट्स, एक सेंट्रल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी और बर्डी ब्रांड नाम के तहत काम करने वाले कई कॉर्पोरेट क्लाइंट्स के साथ स्वादिष्ट बेकरी और पेस्ट्री की एक चेन है। ग्रिल स्प्लेंडर सर्विसेज प्राइवेट ने हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में अपनी पहुंच का विस्तार करने के लिए नवंबर 2019 में WAH रेस्टोरेंट्स प्राइवेट लिमिटेड से बर्डीज़ बेकरी और पैटिसरी का अधिग्रहण किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।