Happy Forgings IPO : पहले दिन ही जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.32 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

Happy Forgings IPO : इस आईपीओ में निवेशक लॉट के हिसाब से बोली लगा सकते हैं। न्यूनतम एक लॉट के लिए बोली लगानी होगी और एक लॉट में कंपनी के 17 शेयर होंगे। ऐसे में निवेशकों को 1 लॉट की बोली लगाने के लिए करीब 14,450 रुपये निवेश करने होंगे

अपडेटेड Dec 19, 2023 पर 6:31 PM
Happy Forgings IPO को निवेशकों की ओर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Happy Forgings IPO : हैप्पी फोर्जिंग लिमिटेड के आईपीओ को निवेशकों की ओर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन ही यह इश्यू पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। इसे अब तक 2.32 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। इश्यू को कुल 1.93 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 83.65 लाख शेयर हैं। कंपनी अपने आईपीओ से 1,009 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। यह आईपीओ 21 दिसंबर को बंद हो जाएगा। इसके लिए 808 से 850 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है।

सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स - 1 फीसदी

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स - 3.58 गुना


रिटेल इनवेस्टर्स - 3.03 गुना

टोटल - 2.32 गुना

(BSE, 19 Dec 2023 | 05:00:00 PM)

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

इस आईपीओ में निवेशक लॉट के हिसाब से बोली लगा सकते हैं। न्यूनतम एक लॉट के लिए बोली लगानी होगी और एक लॉट में कंपनी के 17 शेयर होंगे। ऐसे में निवेशकों को 1 लॉट की बोली लगाने के लिए करीब 14,450 रुपये निवेश करने होंगे। रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं।

इसमें से 400 करोड़ रुपये नए शेयर जारी कर जुटाए जाएंगे। वहीं 0.72 करोड़ शेयरों को कंपनी के मौजूदा शेयरधारकों और प्रमोटरों की ओर से बिक्री के लिए रखा जाएगा। इसमें से 49.2 लाख इक्विटी शेयर को प्रमोटर पारितोष कुमार गर्ग (HUF) बेचंगे। जबकि बाकी 22.4 लाख शेयर को निवेशक इंडिया बिजनेस एक्सीलेंस फंड-III की ओर से बेचा जाएगा। फिलहाल कंपनी की 88.24 फीसदी हिस्सेदारी प्रमोटरों के पास है। वहीं बाकी हिस्सेदारी निवेशक इंडिया बिजनेस एक्सीलेंस फंड-III के पास है।

हैप्पी फोर्जिंग ने बताया कि वह नए शेयरों को जारी कर जुटाए गए रकम का इस्तेमाल मशीनों और प्लांट को खरीदने में करेगी। इस मद में करीब 171.1 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। इसके अलावा करीब 152.76 करोड़ रुपये का इस्तेमाल लोन चुकाने में किया जाएगा। बाकी धनराशि का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

कंपनी के बारे में

हैप्पी फोर्जिंग की स्थापना जुलाई 1979 में हुई है। इसकी हैवी फोर्जिंग और मशीन घटकों के डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग में विशेषज्ञता है। यह कंपनी कई तरह प्रोडक्ट को बनाने, डिजाइन करने और उनकी टेस्टिंग में शामिल है। इसमें क्रैंकशाफ्ट, फ्रंट एक्सल वाहक, स्टीयरिंग पोर, डिफीरेंशिय हाउसिंग, ट्रांसमिशन पार्ट, पिनियन शाफ्ट, सस्पेंशन प्रोडक्ट्स और वॉल्व बॉडी आदि शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।