Get App

IPO में पैसे लगाने का बढ़िया मौका! खुल गया इस टेक्सटाइल कंपनी का आईपीओ, जानें GMP, प्राइस बैंड और पूरी डिटेल

Harikanta Overseas IPO: कंपनी अपने आईपीओ के जरिए ₹35.6 करोड़ जुटाने की तैयारी में है। यह पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है, जिसमें 0.27 करोड़ शेयर जारी किए जा रहे हैं। इसमें कोई ऑफर फॉर सेल कंपोनेंट शामिल नहीं है, यानी आईपीओ से मिलने वाला पूरा पैसा सीधे कंपनी के पास जाएगा

Abhishek Guptaअपडेटेड May 21, 2026 पर 11:38 AM
IPO में पैसे लगाने का बढ़िया मौका! खुल गया इस टेक्सटाइल कंपनी का आईपीओ, जानें GMP, प्राइस बैंड और पूरी डिटेल
बिडिंग के पहले दिन इस आईपीओ को लेकर निवेशकों से मिलाजुला रिस्पांस देखने को मिला है

Harikanta Overseas IPO: रिटेल इनवेस्टर्स के लिए कमाई का एक और मौका आ गया है। सिंथेटिक टेक्सटाइल फैब्रिक बनाने वाली कंपनी हरिकांता ओवरसीज का एसएमई आईपीओ बुधवार, 20 मई से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल चुका है। निवेश करने के इच्छुक इनवेस्टर इस आईपीओ में 22 मई तक दांव लगा सकते हैं। बिडिंग के पहले दिन इस आईपीओ को लेकर निवेशकों से मिलाजुला रिस्पांस देखने को मिला है।

प्राइस बैंड और लॉट साइज

प्राइस बैंड: ₹91 से ₹96 प्रति शेयर

लॉट साइज: रिटेल निवेशकों के लिए मिनिमम लॉट साइज 1200 शेयर तय किया गया है। इसका मतलब है कि अपर प्राइस बैंड (₹96) के हिसाब से निवेशकों को कम से कम ₹115200 का निवेश करना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें